भीषण आग में तीन मकान जलकर खाक, अंदर सो रहा किसान जिंदा जलकर हुई मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा में भीषण आग में तीन मकान जलकर खाक हो गए। इस आग में एक किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई. फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सक्तापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

गांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 50 वर्षीय किसान सूरज राठौर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के समय सूरज राठौर अपने घर में अकेले सो रहे थे, जबकि आसपास के अन्य घरों में मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय अचानक एक घर से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि सूरज राठौर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाया।

देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया और सूरज राठौर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नर्मदानगर पुलिस, तहसीलदार और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। आग की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

आग बुझाने के लिए मूंदी, पुनासा, ओंकारेश्वर और संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट से कुल 6 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भीषण आग में तीनों मकानों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक सूरज राठौर किसान थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे।

प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। तहसील प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को मुआवजा प्रदान किया जा सके। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में अग्नि सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000