अस्पताल में भर्ती घायल उत्तरप्रदेशलखनऊ डीसीएम–ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत, छह गंभीर रूप से घायल By Khulasa India News Desk On Dec 17, 2025 350 हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी लोग श्रवण क्षेत्र में पिछले एक माह से चल रहे मेले में खजला की दुकान लगाने आए थे। अहिरौली के यादव नगर किराए के पास मंगलवार रात पीछे से आ रही डीसीएम ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम की केबिन में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में डीसीएम चालक बुलंदशहर जिले के दवाई निवासी सुधीर कुमार और उनके चचेरे भाई धर्मवीर शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे में बुलंदशहर निवासी सतीश चंद्र, महावीर, सुशील कुमार, राजेश, सत्य प्रकाश और छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद डीसीएम में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों का इलाज चल रहा है। हादसा 350 Share