‘अफसर खून से नहलाने आए’ केस में आजम खान बरीः अभी रामपुर जेल में ही रहेंगे; सबूतों के अभाव में कोर्ट से राहत

जेल में बंद सपा नेता आजम खान का भड़काऊ भाषण मामले में बरी हो गए हैं। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें सबूतों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। फैसले के दौरान आजम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। फैसले के बाद कोर्ट को शुक्रिया कहा। चूंकि, आजम दूसरे मामले में सजा काट रहे हैं। इसलिए उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा। दरअसल, आप के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने शहर कोतवाली में 2 अप्रैल 2019 को एक मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आजम ने 29 मार्च 2019 को सपा प्रत्याशी के तौर पर सपा कार्यालय से भड़काऊ भाषण दिया। इसके जरिए तत्कालीन जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ लोगों को भड़काया गया।

आजम पर यह कहने का आरोप था कि चार अधिकारी जिस जिले से आए हैं, इन्होंने वहां पर गरीबों को तेजाब डालकर गलाया है। ये रामपुर को खून से नहलाना चाहते हैं। 17 नवंबर को रामपुर कोर्ट ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को फर्जी पैन कार्ड बनवाने के मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई थी। दोनों अभी रामपुर जेल में बंद हैं। आजम 23 सितंबर को ही 23 महीने बाद जेल से जमानत पर बाहर आए थे। यानी 55 दिन बाद ही उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। इससे पहले बर्थ सर्टिफिकेट मामले में 2 साल पहले यानी 2023 में आजम और उनकी पत्नी तंजीन और अब्दुल्ला को 7-7 साल की सजा हुई थी। आजम पर करीब 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

पहले समझ लीजिए कि मामला क्या है…

सपा नेता आजम खान ने अपने पार्टी कार्यालय पर 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों के बीच मंच से भड़काऊ भाषण दिया था। तत्कालीन डीएम, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट पर भड़काऊ बयान देते हुए कहा था कि ये चार अधिकारी जिस जिले से आए हैं, वहां पर गरीबों को तेजाब डालकर गलाया है। ये रामपुर को खून से नहलाने आए हैं।

जिन अफसरों को लेकर आजम पर बयान देने का आरोप लगा था, उनमें तत्कालीन डीएम रामपुर आंजनेय कुमार सिंह (अभी मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त), अपर जिलाधिकारी जगदम्बा प्रसाद गुप्ता (अब रिटायर), उप जिलाधिकारी पीपी तिवारी (रिटायरमेंट के बाद निधन हो चुका) और तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार (अब मुरादाबाद में नगर आयुक्त) हैं।

ऊपरी अदालत में चैलेंज करेंगे: फैसल लाला

एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले को वादी फैसल लाला ने मामले को ऊपरी अदालत में चैलेंज करने की बात कही। कहा- हमें डर था कि कहीं उन अफसरों के साथ कोई अनहोनी न कर दी जाए। इसलिए मैंने केस दर्ज कराया था। आज जो फैसला आया है, मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं। मामले में ऊपरी अदालत में अपील करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000