अफेयर और मर्डर: प्रेमी ने नृशंसता से काटा, मां का शव देखकर रो पड़े बच्चे
यूपी के रायबरेली में राज मिस्त्री ने महिला की हत्या कर खुद भी जान दे दी। बच्चे स्कूल गए थे, महिला घर में अकेली थी। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के पीछे प्रेम संबंध की चर्चा है। यूपी के रायबरेली के लालगंज के भिचकौरा गांव में शनिवार दोपहर पंचायत मित्र सीमा (35) की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी गई। गांव के ही आरोपी राजगीर मिस्त्री राम सुमेर ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
एएसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की चर्चा है।
जमीन पर पड़ा था सीमा का खून से सना शव
इसी बीच पता चला कि प्राइमरी स्कूल के पास सरसों के खेत में राम सुमेर मरणासन्न पड़ा है। पुलिस राम सुमेर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार राम सुमेर ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि वह जहरीला पदार्थ क्या था।
राजगीर मिस्त्री ने आखिर क्यों की पंचायत मित्र की हत्या
मां का शव देखकर रो पड़े बच्चे
सीमा की हत्या से उनके तीन मासूम बच्चों की दुनिया उजड़ गई है। मां का शव देखकर दो बेटे और एक बेटी का बुरा हाल रहा। तीनों के आंसू नहीं थम रह। ग्रामीणों के अनुसार सीमा ही घर की पूरी जिम्मेदारी संभालती थीं। पंचायत मित्र के मानदेय से परिवार चलता था। अब बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। बड़ा बेटा विराट (12) बार-बार मां को पुकारता रहा। छोटा बेटा वीरू (6) और बेटी काव्या (7) सहमे रहे। डबडबाई आंखों से वह बार-बार मां को याद करते रहे।