पति ने वॉट्सऐप नहीं चलाने दिया तो जहर खायाः झांसी में टीटी की पत्नी ने जान दी, 10 महीने पहले शादी हुई थी

झांसी में रेलवे ट्टे की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। 10 महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पत्नी वॉट्सऐप चला रही थी। इसी बात को लेकर पति से झगड़ा हो गया। जब पति ड्यूटी पर चला गया, तो उसने जहर खा लिया। ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर भागे। वहां रविवार को इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पत्नी के फूफा का कहना है कि भतीजी के ससुरालवाले कार की डिमांड कर रहे थे। डिमांड पूरी न होने पर प्रताड़ित करते थे। भतीजी ने जहर खाया या खिलाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है।

झांसी रेल मंडल में काम करता है पति

एरच के इस्किल गांव में रहने वाला भुवनेंद्र पटेल झांसी रेल मंडल में ट्टे (ट्रैवलिंग टिकट एक्जामिनर) है। उसकी शादी 24 फरवरी, 2025 को जालौन के घगुवा कलां गांव में रहने वाली काजल पटेल (25) से हुई थी। अभी दोनों सीपरी बाजार में मिशन कम्पाउंड मोहल्ले में रहते थे।

काजल के फूफा अरविंद कुमार ने बताया- शादी में हम लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। लेकिन, शादी के बाद ससुरालवाले कार की डिमांड करने लगे थे। इसको लेकर काजल को प्रताड़ित किया जाने लगा। उसी डिमांड के कारण आज ये परिस्थिति भोगने को मिली है।

मोबाइल भी नहीं दे रहे हैं

अरविंद ने बताया- घर में काजल और उसका पति रहता था। हमें बताया गया कि शनिवार को भुवनेंद्र ड्यूटी के लिए निकल गया। लौटकर आया, तो काजल ने जहर खा लिया था। शनिवार सुबह 9 बजे का केस था और हम लोगों को दोपहर 2 बजे बताया गया। इलाज के दौरान आज काजल की मौत हो गई।

हम लोगों ने जब भतीजी काजल का मोबाइल मांगा, तो वो भी नहीं दिया। कह रहे हैं कि हम जो बात बोल रहे हैं, वही बात मानी जाएगी। अब जहर खाया या जबरदस्ती खिलाया, ये नहीं कह सकते। कार की डिमांड थी, तो कुछ भी कर सकते थे।

वॉट्सऐप को लेकर झगड़ा हुआ

सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि वॉट्सऐप चलाने को लेकर काजल का पति से विवाद हो गया था। इसके बाद उसने जहर खा लिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अभी तब परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000