उत्तरप्रदेशप्रयागराज पति ने चाकू से गला रेत कर अपनी पत्नी के शादीशुदा बॉयफ्रेंड की हत्या By Pratibha Rajdar On Dec 26, 2025 182 प्रयागराज में पति ने चाकू से गला रेत कर अपनी पत्नी के शादीशुदा बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अपने बेटे के साथ मिलकर घसीटते हुए 500 मीटर दूर कुएं तक ले गया। शव को कुएं में फेंककर दोनों वहां से चले गए। हत्या के तीन बाद मंगलवार को युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरी साजिश उजागर हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है। पूछताछ में आरोपी बताया कि युवक सुशील कुमार का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वह मान नहीं रहा था। एक दिन मैंने उसे अपने घर में अपनी पत्नी के साथ पकड़ लिया। तभी मैंने सुशील कुमार को मारने का प्लान बना लिया था और सुनसान इलाके में देखकर उसका काम तमाम कर दिया। पूरा मामला खीरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ शहीद नगर का है। 182 Share