बांग्लादेश में अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या, अल्पसंख्यक सुरक्षा पर फिर सवाल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दीपू चंद्र दास की हत्या के कुछ ही दिनों बाद अब एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अमृत मंडल नाम के एक हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। घटना को लेकर आरोप है कि अमृत मंडल मंगलवार रात अपने कुछ साथियों के साथ एक स्थानीय निवासी शाहिदुल इस्लाम के घर कथित तौर पर पैसे वसूलने पहुंचा था। बांग्लादेश के प्रतिष्ठित अख़बार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, घरवालों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और अमृत को घेर लिया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और भीड़ ने अमृत की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अमृत के साथी मौके से फरार हो गए, जबकि सेलीम नामक एक व्यक्ति को हथियारों के साथ पकड़ लिया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, अमृत मंडल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि अमृत मंडल लंबे समय से भारत में छिपा हुआ था और हाल ही में बांग्लादेश लौटने के बाद कथित तौर पर फिरौती मांगने जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि इससे पहले मायमेनसिंह जिले में दीपू दास को ईशनिंदा के आरोप में भीड़ द्वारा जिंदा जला दिया गया था। उस घटना की अंतरिम सरकार ने कड़ी निंदा की थी। मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बयान जारी कर कहा था कि “नए बांग्लादेश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” लेकिन अमृत मंडल की हत्या ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या किसी पर अपराध के आरोप लगने के बाद भी भीड़ को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार है। खासकर ऐसे समय में, जब देश राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है और शेख हसीना की सत्ता से विदाई के बाद हालात और संवेदनशील हो गए हैं।

इन घटनाओं के चलते बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के बीच असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। साथ ही, धार्मिक अल्पसंख्यकों और मीडिया संस्थानों पर बढ़ते हमले अंतरिम सरकार के सामने कानून का राज बहाल करने की बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000