प्रतापगढ़ में घटिया निर्माण सामग्री से निर्मित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड़ी का गेट गिरने से चपेट में आयी छात्रा की मौत, अन्य छात्र घायल

प्रतापगढ़। कुंडा कोतवाली के बानेमऊ प्राथमिक विद्यालय में आज स्कूल का गेट खुलते ही बड़ी घटना घटित हो गई। प्राइमरी विद्यालय के गेट गिरने से मासूम छात्रा की मौत हो गई, जिससे अन्य बच्चों में अफरातफरी मच गई। प्राइमरी के अध्यापकों में अपने कर्तब्यों के प्रति जरा सी भी संवेदनशीलता नहीं रह गई है। सुबह के समय अध्यापक स्कूल नहीं पहुंचते। कभी रसोइयाँ पहुंचकर स्कूल का ताला खोलता है तो कभी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को ही गेट का ताला खोलना पड़ता है। स्कूल के अध्यापकों की गैर मौजूदगी में स्कूल पहुँचे छात्र एवं छात्राएं बाउंड्री वॉल पर बने गेट को पकड़कर झूला झूलने लगे।

स्कूल की बाउंड्रीवाल की बाउंड्री का इतना घटिया निर्माण हुआ था कि बाउंड्रीवाल के साथ लगा गेट पूरी बाउंड्रीवाल सहित गेट बच्चों पर आ गिरा, जिससे  8 वर्षीय मासूम छात्रा की गेट और बाउंड्री वॉल के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई।  ताज्जुब करने वाली बात यह है कि आठ वर्षीय छात्रा के वजन को स्कूल का गेट व बाउंड्रीवाल नहीं उठा सकी। इससे तय हो गया कि बहुत घटिया निर्माण सामग्री से स्कूल की बाउंड्रीवाल और गेट का निर्माण कराया गया था, जिससे इतना दुखद हादसा हुआ। प्रतापगढ़ में अधिकारियों की लापरवाही इस कदर हावी है कि प्राइमरी स्कूल के शिक्षक समय पर सकूल नहीं आते हैं। अब तक किसी भी जिम्मेदार पर कोई कार्यवाही नहीं। आखिर स्कूल के छात्रा की मौत की जिम्मेवारी किसी न किसी को तो लेनी ही पड़ेगी। 

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बानेमऊ प्राथमिक विद्यालय में बड़ा हादसा हुआ है। स्कूल का गेट व बाउंड्रीवाल गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई और दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया है। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुँचाया, जहां एक छात्रा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। स्कूल के छात्र गुरु जी के आने के इंतजार में गेट पकड़ के लटकर झूला झूल रहे थे। इसी बीच गुरु जी तो नहीं पहुँच सके, लेकिन छात्रा की मौत उस तक पहुँच गई। स्कूलों में शिक्षकों का लेट आना आम बात हो चुकी है। अधिकांश स्कूलों में तो स्कूल के गेट का ताला स्कूल के बच्चे या रसोइयां ही खोलते हैं। यही नहीं स्कूल बंद होते ही बच्चों के साथ अध्यापक भी स्कूल बंद कराकर निकल लेते हैं,ताकि स्कूल के गेट की छभी किसी स्कूल के बच्चे को दी जा सके और दूसरे दिन स्कूल आने से पहले स्कूल के बच्चे स्कूल का गेट खोलकर उनका कार्य आसान किये रहें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000