8वीं की छात्रा के गजब कारनामे: बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए परिजनों के खाने में मिलाती नींद की दावा, पिता को ऐसे हुआ शक

गोरखपुर में कक्षा 8 की छात्रा परिजनों के खाने में नींद की दवा मिलाकर रात में अपने प्रेमी से मिलने जाती थी। शक होने पर पिता ने सोने का नाटक कर उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि प्रेमी ही दवा मुहैया कराता था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक छात्रा अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए मम्मी-पापा सहित घर के सभी लोगों को रोज नींद की दवा देती थी। फिर रात के अंधेरे में अपने प्रेमी से मिलने जाती थी। लेकिन वो कहते हैं ना कि एक न एक दिन झूठ पकड़ा जरूर जाता है।

यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ। लड़की के माता-पिता ने सोने का नाटक किया। जैसे ही बेटी घर से बाहर निकली, उन्होंने उसका पीछा किया। फिर उसे प्रेमी संग रंगेहाथों पकड़ लिया। लड़की के पिता ने गुलरिहा थाने में पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी है. लड़की नाबालिग है। जबकि, उसका बॉयफ्रेंड 22 साल का है। वो घंटों घर से गायब रहती थी। पुलिस ने छात्रा के पिता के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, और आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी।

लेकिन उसे अभी तक पकड़ नहीं पाई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। छात्र के पिता मुंबई में पेंटिंग का काम करते हैं। वो एक महीने पहले ही मुंबई से घर लौटे थे। जिसके बाद उन्हें अपनी बेटी के व्यवहार में काफी बदलाव दिखा। वो घंटों तक मोबाइल में किसी से बातें करती थी। घर से गायब भी रहती थी, जिसको लेकर छात्रा के पिता ने उससे डांटा भी था।

पिता और परिवार को ऐसे हुआ शक

पिता ने नोट किया कि रात में खाना खाने के बाद उन्हें कुछ अजीब सा महसूस होता है। फिर उन्हें गहरी नींद आ जाती है। उन्होंने इसकी जानकारी अपनी पत्नी और परिवार के लोगों को दी। बाकी के लोगों ने बताया कि उन्हें भी कुछ ऐसा ही महसूस होता है। लेकिन बेटी ने कुछ नहीं बोला। वो चुपचाप सबकी बातें सुनती रही। क्योंकि ये काम वही कर रही थी। वो डिनर में चुपके से नींद की दवा मिला देती थी।

पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें बेटी पर शक हुआ तब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर प्लान बनाया। 3 जनवरी को रोजाना की तरह उनके पास खाना तो आया लेकिन उन दोनों लोगों ने खाना नहीं खाया। उन्होंने खाने को छिपा दिया और उसके बाद सोने का नाटक किया। रात को करीब 11.30 बजे कुछ आवाज आई। जैसे ही उन्होंने खिड़की से झांका तो देखा कि बेटी शॉल ओढ़कर कहीं जा रही है।

युवक ही देता था नींद की गोली

उन लोगों ने फिर बेटी का पीछा किया। करीब 200 मीटर दूर जाकर वो पड़ोस में रहने वाले युवक की घर के अंदर चली गई।माता-पिता ने तब उसे युवक के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया।  जिसके बाद मां बाप ने बेटी से कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गई।उसने बताया कि वो करीब 1 साल से इस युवक के संपर्क में है। वही उसे नींद की दवा लाकर देता था, जिसे वो खाने में मिलाकर परिजनों को देती थी।

पहले भी हुई थी इसे लेकर पंचायत

इसके बाद गांव में पंचायत भी हुई। युवक ने कहा था कि वो दोबारा ऐसा नहीं करेगा। मगर फिर भी वो सुधरा नहीं। जब लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत लड़के के परिजनों से की तो वो बौखला गया। उसने उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी। फिर लड़की के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000