प्रतापगढ़ के विद्यालय परिसर में घायल मिली महिला, पेड़ से बांधकर की गई पिटाई, पति हिरासत में

प्रतापगढ़। पति से चल रही अनबन के बीच महिला लालगंज के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को खून से लथपथ और अचेत मिली। उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया था। आधार कार्ड से उसकी पहचान करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो घटना में उसके पति की भूमिका व संलिप्तता मिली। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला को गंभीर दशा में एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। उसका छह महीने पहले प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन इन दिनों अलगाव हो गया था।

प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर पूरे मीतन लालगंज में सुबह करीब नौ बजे शिक्षक मनोज वर्मा विद्यालय पहुंचे ताे लहूलुहान अचेत अवस्था में एक महिला को पड़ी देख अवाक रह गए। जानकारी होने पर शिक्षक व ग्रामीण भी पहुंच गए। युवती के चेहरे पर कई जगह गंभीर चोटें थीं और खून बहकर सूख चुका था। सांस चल रही थी।

परिसर में एक पेड़ पर पर्स टंगा था, पेड़ पर खून के धब्बे भी दिखे। इससे लगा कि महिला को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया होगा। मौके पर पहुंचे गांव के पवन वर्मा ने प्रधान, पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को ट्रामा सेंटर भेजवाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

मौके पर पहुंचकर एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ आशुतोष मिश्र ने जायजा लिया। इधर पेड़ पर टंगे पर्स की तलाशी लेने पर आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर युवती की पहचान 24 वर्षीय निशा सरोज पुत्री मेवा लाल पूरे चिरंजीव कुंदन का पुरवा धनगढ़, कुंडा के रूप में हुई। उसके पिता ने संग्रामगढ़ थाने में एक दिन पूर्व उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला का प्रेम विवाह नरई के शिवा से अगस्त 2025 में हुआ था। दिसंबर में पति से विवाद होने पर महिला मायके आ गई थी। वह किसके बुलाने पर स्कूल गई इसकी जांच की जा रही है।

इस संबंध में एएसपी पश्चिम बृजनंदन राय का कहना है कि घायल महिला की यह दशा कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पति से पूछताछ करके तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। पति या अन्य जो भी दोषी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संसू, जागरण, लालगंज : प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर पूरे मीतन में लहूलुहान अचेत अवस्था में मिली महिला को मरणासन्न करके छोड़ा गया था। हमलावरों को लगा था कि यह मर ही जाएगी। जिस तरह से खून सूख गया था, उससे यह घटना बुधवार देर शाम या रात की लग रही है। जमीन पर ठंडी में पड़े होने से उसका शरीर ऐंठ गया था। इस हमले में दो से तीन लोगों के शामिल होने की भी आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। क्योंकि महिला को अकेले दम पर पेड़ से बांधना व पीटना मुश्किल लगता है।

जांच में यह भी पाया गया है कि अलगाव के बाद भी महिला की उसके पति से बातचीत बराबर हो रही थी। घटना के दो दिन पहले भी उसकी कई बार बात हुई थी। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पति से पूछताछ के बाद ही सारी बातें उजागर हो सकेंगी। सीओ आशुतोष मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी को मरणासन्न किए जाने की बात सामने आई है। दोनों कुछ माह से अलग हो गए थे। उनके बीच विवाद चल रहा था। केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000