सपा नेता आमिर जैदी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, मतांतरण का दबाव और ब्लैकमेलिंग

कानपुर। सपा नेता नाबालिग से दुष्कर्म किया और फोटो, वीडियो प्रसारित करने के नाम पर वर्षों तक शोषण करता रहा। पीड़िता के बालिग होने पर मतांतरण का दबाव डाला। होने वाले ससुराली जनों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित और उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुख्य आरोपित सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में उसके पिता का देहांत हो गया था। तब उसकी उम्र 16 वर्ष थी और मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी दौरान बीरपुर निवासी सपा नेता आमिर जैदी पुत्र हैदर अली ने प्यार के जाल में फंसाकर वीडियो बना ली। वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर गलत काम करता रहा। पीड़िता के मुताबिक 18 सितंबर 2025 को उसके घरवालों ने जाति व धर्म के लड़के से सगाई तय कर दी। सगाई की तिथि 29 अक्टूबर को और विवाह की तिथि 14 फरवरी 2026 तय की गई।

इसके बाद से आमिर जैदी अपने साथियों शनि उर्फ सनी अब्बास, रिजवी और राजा उर्फ अख्तर अंसारी के साथ मिलकर उनका मतांतरण कराने की कोशिश कर रहा है। आरोपित आमिर जैदी उसे व्हाट्सएप काल करके मुस्लिम बनने का दबाव डालता है। ऐसा न करने पर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर जुड़े सभी रिश्तेदारों और दोस्तों को फोटो प्रसारित करने व अश्लील चिट्ठी बंटवाकर हिंदू समाज में बदनाम करने की धमकी देता है।

 

धमकाते हुए कहता है कि वह हिंदू धर्म के किसी लड़के से विवाह नहीं होने देगा। इसके चलते ससुरालीजनों ने आरोपितों के षड़यंत्र के चलते कानपुर में सगाई कार्यक्रम संपन्न कराया। आरोप लगाया कि आरोपितों ने इंस्टाग्राम पर भी फर्जी नामों से आईडी बना रखी है।आरोपित आमिर होने वाले पति और ननद से भी फर्जी आईडी के जरिये जुड़ा और होने वाले पति का नंबर प्राप्त कर उन्हें कानपुर में समाधि स्थल नौबस्ता गल्ला मंडी के पास बुलाकर धमकाया। कहा कि उसकी जान जा सकती है। इसके बाद से ससुराल पक्ष डरा हुआ है।

मामले में इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित को न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जाएगा। वहीं, सपा के घाटमपुर विधानसभा अध्यक्ष राजू वर्मा ने बताया कि आरोपित आमिर जैदी का पार्टी से कोई संबंध नहीं है। वह काफी समय से न तो पार्टी का सक्रिय सदस्य है और न ही उसके पास कोई पद है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000