भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 25 से अधिक घायल

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में शुक्रवार को बारातियों से भरी एक बस के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा कलिंजरा थानाक्षेत्र में तब हुआ जब बारात लेकर जा रही बस घोटिया आम्बा घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गई। उसने बताया कि हादसे के बाद कई यात्री बस के नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद ने पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उनमें से कई को बाद में बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बस के ड्राइवर ने खो दिया नियंत्रण

जानकारी के मुताबिक, दूल्हा चिमनलाल वारजी गरासिया की बारात सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से लौटकर सनलई गांव जा रही थी। बारात में कुल दो बसें शामिल थी। शाम करीब 6:30 बजे घोटिया आम्बा के पास एक खतरनाक ढलान पर पीछे वाली बस के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। आगे वाली बस सुरक्षित निकल गई थी, लेकिन दूसरी बस हादसे का शिकार हो गई।

निजी वाहनों और एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान टीटा सोखा डोडियार, दलू भूरा दामा, कमला गरासिया के रूप में हुई। दूल्हा-दुल्हन एक कार में सवार थे, इसलिए वे पूरी तरह सुरक्षित है।

जिला कलेक्टर ने जाना घायलों का हाल

हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को अलर्ट रहने और घायलों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000