सगाई से ठीक पहले मंगेतर फरार: गर्लफ्रेंड लड़की वालों से बोली- 6 साल से अफेयर, 3 बार एबॉर्शन कराया

गोरखपुर में सगाई से ठीक पहले मंगेतर फरार हो गया। फंशन में देर होने पर लड़की के भाई ने कॉल किया, तो उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन उठाया। कहा- उसका लड़के के साथ 6 साल से अफेयर है। वह 3 बार गर्भपात करा चुकी है। अब दूसरी जगह शादी कर रहा है।

लड़के के पिता ने फंशन का खर्च और 3 लाख कैश लौटाने की बात कही। तय हुआ कि थाने में हिसाब-किताब होगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। लड़की वाले आ गए, लेकिन दूल्हा और उसके परिजन फरार हो गए। फोन पर गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी। दुल्हन की दादी ने इस शादी के लिए अपनी पेंशन से कर्ज लिया था। मामला शुक्रवार का पीपीगंज थाने का है।

अब जानिए पूरा मामला

रघुनाथपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार ने अपनी बहन की शादी गांव सियर टोला के रहने वाले सौरभ चौहान पुत्र इन्द्रजीत के साथ तय की थी। सौरभ चौहान डाक विभाग गोरखपुर रेल मेल सेवा में कार्यरत है।

लड़के पक्ष की ओर से 6 लाख नकद, 10 ग्राम सोने की माला और 5 ग्राम सोने की अंगूठी की मांग की गई थी, जिस पर सहमति बनी थी। 13 फरवरी को सगाई थी। एक मई को तिलक और 5 मई को शादी थी। सगाई के लिए पीपीगंज स्थित न्यू एम.एल. पैलेस मैरेज हाल 11 लाख (बुकिंग सहित अन्य तैयारियों) में बुक कराया गया था। सारी व्यवस्थाएं की गईं थी।

5-6 सालों से है प्रेम संबंध

समय पर वर पक्ष के न पहुंचने पर सौरभ चौहान के मोबाइल पर संपर्क किया गया। फोन एक लड़की ने उठाया। उसने कहा- उसका सौरभ चौहान से पिछले 5-6 सालों से प्रेम संबंध है। उसने सौरभ के साथ अपने संबंधों के प्रमाण के तौर पर फोटो, वीडियो और बातचीत की रिकॉर्डिंग भेजी

तीन बार दवा देकर करा चुका गर्भपात

प्रेमिका ने रोते हुए बताया कि वह तीन बार दवा देकर गर्भपात करा चुकी है। तमाम फोटो, वीडियो और सबूत भेजते हुए शादी न करने की गुहार लगाई। प्रेमिका ने यह भी बताया कि उसने सुबह ही सौरभ का फोन छीन लिया था। बाद में दूल्हे के भाई और बहन ने उससे फोन वापस ले लिया, लेकिन सिम कार्ड प्रेमिका ने अपने पास रख लिया था।

भाई अखिलेश कुमार ने बताया- हमने यह बात सौरभ के पिता इन्द्रजीत चौहान को बताई, शुरुआत में उन्होंने अपनी गलती मानी। बाद में सौरभ चौहान अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच बातचीत में सौरभ चौहान ने युवती के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की। इस पर हमने सगाई और शादी न करने का निर्णय लिया। बातचीत में तय हुआ कि मैरेज हॉल की बुकिंग का खर्च 4.45 लाख और पहले दिए गए 3 लाख लड़का पक्ष वापस करेगा। पैसा पीपीगंज थाने में लौटाया जाएगा।

लड़के वालों ने जान से मारने की धमकी दी

बाद में सौरभ चौहान, उसके पिता इन्द्रजीत चौहान और अन्य परिजन वहां से चले गए और थाने पर नहीं आए। फोन करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अब पैसा वापस करने से इनकार कर रहे हैं।

पुलिस ने मंगेतर के फरार होने के बाद थाने पहुंचे उसके कथित बहनोई और दो दोस्तों को थाने में बिठाया है। लड़के को बुलाया जा रहा है। लड़की वालों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000