महिला पर बीच सड़क हमलाः घर में खींचने का प्रयास; मंत्री के नाम से धमकी का आरोप

मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र में एक महिला पर बीच सड़क हमला और घर में जबरन खींचने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना पुलिस पर सख्त कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज है और प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान पर भी सवाल उठने लगे हैं।

क्या है मामला

पीड़िता सोनिया शर्मा के अनुसार, 1 फरवरी को मोहल्ले के ही तीन युवक-तुषांक खटीक, आशू खटीक और सुभाष खटीक – ने आरएस500 के लेन-देन को लेकर विवाद के दौरान उस पर हमला कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी पहले उसे दूध देते थे और भुगतान को लेकर कहासुनी हुई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सड़क पर ही मारपीट की और उसे जबरन घर के अंदर खींचने की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने केवल शांति भंग की धाराओं में चालान कर औपचारिक कार्रवाई की। महिला का कहना है कि इससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए और वे लगातार दबाव बना रहे हैं।

मंत्री के नाम से धमकी का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक का नाम लेकर धमकी दे रहे हैं। उसका कहना है कि राजनीतिक प्रभाव के कारण पुलिस सख्त कार्रवाई से बच रही है। एसएसपी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सीओ शुचिता सिंह ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मिशन शक्ति 5.0′ पर उठे सवाल

प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान चला रही है। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर हमले और कथित तौर पर कमजोर पुलिस कार्रवाई के आरोपों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000