दुल्हन के कुत्ते को पीटा, लव मैरिज टूटी:बराती-घराती में मारपीट, तीन के सिर फटे

फतेहपुर में कुत्ते को पीटने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन और दूल्हा पक्ष में जमकर मारपीट हुई। तीन लोगों के सिप फट गए, एक का हाथ टूट गया। मामला इतना बढ़ा कि थाने तक पहुच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया। लेकिन बात नहीं बनी और शादी टूट गई। बता दें कि ये लव मैरिज थी।

दूल्हा-दुल्हन ने करीब 2 साल से रिलेशन में थे। दो भाग घर से भाग भी चुके हैं। दूल्हे सुमित केसरवानी के मुताबिक दोनों ने एक एक महीने पहले ही आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली है। प्रयागराज में कोर्ट मैरिज के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया है। मामला बुधवार रात खागा कोतवाली क्षेत्र के कान्हा गेस्ट हाउस का है।

दूल्हे के हवाले से जानिए पूरा मामला

लड़का सुमित केसरवानी (25) फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। खागा सर्राफा बाजार में ही उसकी ज्वैलरी की दुकान है। उसका पूरा परिवार यही काम करता है। सुमित ने बताया कि दो साल पहले प्रयागराज के कटरा की रहने वाली तनु केसरवानी से उसकी मुलाकात हुई थी। तनु ने बीए किया है। दोनों दो साल से रिलेशनशिप में थे।

सुमित ने बताया कि तनु से उसकी यह लव मैरिज थी। बुधवार को धूमधाम से दुल्हन पक्ष के लोग बारात लेकर कान्हा गेस्ट हाउस पहुंचे थे। शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल हुआ उसके बाद मंडप में बैठाई हुई। सुबह के करीब करीब चार बजे कुछ रस्में चल रही थीं।

इसी दौरान मंडप से कुछ दूरी पर बंधा तनु का कुत्ता सिक्सर भौंकने लगा। लोगों ने उसको शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह नहीं हुआ। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे मारते हुए भगा दिया। इसी बात पर तनु के घर वाले गुस्सा हो गए और कहासुनी हो गई।

कहासुनी इतनी बढ़ गई की गाली-गलौज मारपीट की नौबत आ गई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। तीन लोगों के सिर फट गए, एक का हाथ टूट गया। किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

अगली सुबह दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों में समझौता कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन तनु ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई और दिए गए जेवर-सामान वापस किए गए।

दूल्हे ने बताया- हम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं

सुमित ने बताया कि हम दोनों करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ही शादी करना चाहते थे। मैंने तनु से कहा था, कुछ दिन रुक जाओ घर में सबको मनाकर शादी करेंगे। लेकिन वह रुकी नहीं। तनु 18 जनवरी को भागकर मेरे घर आ गई। इसके बाद हम दोनों घर से भाग गए और कानपुर में आर्य समाज रीति-रिवाज से शादी कर ली थी।

इलाहाबाद में भी कोर्ट मैरिज के लिए हमने रजिस्ट्रेशन करा लिया था। इसके बाद तनु अपने घर लौट गई ती। हम दोनों ने डिसाइड किया था कि 23 जनवरी को हम इंगेजमेंट करेंगे। लेकिन नहीं हो पाया। इसके बाद 26 जनवरी को तनु फिर भागकर मेरे घर आ गई।

सुमित ने बताया कि इसके बाद दोनों के घर वालों ने इस बारे में बात की। 7 फरवरी को तनु के चाचा-चाची घर आए और शादी के लिए बात की। दोनों परिवारों ने मिलकर शादी की सारी तैयारी करने की बात कही थी। शादी की तारीख 18 फरवरी तय की गई थी।

लड़की के भाई ने शादीशुदा होने का आरोप लगाया

लड़की के भाई ऋषभ केसरवानी ने बताया कि वह प्रयागराज के कटरा के रहने वाले हैं। पूरा परिवार ज्वैलरी का काम करता है। उनकी बहन तनु की शादी खागा के रहने वाले सुमित से थी। दोनों लव मैरिज हो रही थी।

एक छोटी गलती के कारण झगड़ा शुरू हुआ और मारपीट हुई। उन्हें इतना मारा गया कि कई लोगों को चोटें आईं, हाथ टूट गए और सिर फट गया। मारपीट इतनी बढ़ गई कि शादी कैंसिल हो गई।

ऋषभ ने आरोप लगाया कि लड़का पहले से शादीशुदा था, लेकिन उनके घर वालों को यह जानकारी नहीं दी गई। उनकी बहन तनु को भी बहला-फुसला कर घर से भगाया गया। मारपीट में उनकी बहन की उंगली फ्रैक्चर हो गई।

लड़की पक्ष की महिला ने शराब और मारपीट का आरोप लगाया

लड़की पक्ष की एक महिला ने बताया कि झगड़ा कुछ खास वजह से नहीं, एक छोटी सी बात पर शुरू हुआ। उधर के लोग शराब पीकर आए थे, जिससे लड़ाई और बढ़ गई। कई लोगों को चोटें लगीं और रात से स्थिति यही बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हम बस यही चाहते हैं कि जिन लोगों ने हमें मारा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।”

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000