बहन की शादी में दो भाइयों की मौत: रस्मों के बीच सामान लेने बाजार गए थे, ट्रक ने कुचला, विदाई के बाद आधे रास्ते से लौटी दुल्हन

भदोही में बहन की शादी के समय कुछ सामान लेने घर से निकले दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इनमें एक दुल्हन का सगा और दूसरा फुफेरा भाई है। एक दोस्त की हालत भी बेहद नाजुक है, उसे हेड इंजरी हुई है। मंगलवार की रात शादी की रस्में चल रही थीं, इसी बीच कुछ सामान की जरूरत तो दोनों भाई, अपने एक दोस्त के साथ बाइक से बाजार गए थे। सड़क पार करते समय ट्रक ने पहले उन्हें कुचला फिर करीब 10 मीटर तक घसीटता ले गया।

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पहले फुफेरे भाई ने दम तोड़ा। उधर, अधूरे मन से शादी की रस्में पूरी की जाती रहीं। शादी के बाद दुल्हन को विदा ही किया गया था कि सगे भाई ने भी हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं। इसकी खबर जैसे ही दुल्हन के कानों तक पहुंची, वह रोते हुए बीच रास्ते से ही वापस लौट आई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के हरियाव वार्ड नंबर 11 का है।

अब पूरा मामला पढ़िए…

हरियाव वार्ड नंबर-11 के रहने वाले सुभाष मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। उनकी 4 बेटियां और 2 बेटे थे। सबसे बड़ी बेटी बेटी कोमल (22) की शादी अभिषेक गौतम के साथ तय थी। मंगलवार रात को बारात वाराणसी के जंसा से आई थी।

रात में धूमधाम से बारात का स्वागत हुआ उसके बाद जयमाल कार्यक्रम हुआ। इसके बाद घर पर शादी की अन्य रस्में चल रही थीं। रात करीब 2 बजे शादी के किसी सामान की जरूरत पड़ गई। कोमल के सबसे बड़े भाई करण (18), अपनी बुआ के बेटे अर्जुन गौतम (20) और दोस्त सोहन गुप्ता (19) के साथ बाइक से सामान लेने बाजार निकल गया। रजपुरा चौकी क्षेत्र में बाजार पहुंचकर बाइक से सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।

ट्रक ने 10 मीटर बाइक को घसीटा

भीषण टक्कर के बाद ट्रक बाइक को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी टाइमिंग 2.14 मिनट की है। घटना की जानकारी मिलते ही घर वाले भागकर मौके पर पहुंचे। तीनों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां अर्जुन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करण और सोहन का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में शुरू हुआ। घर में जल्दी-जल्दी शादी की रस्में अदा कराकर विदाई कराई गई।

आधे रास्ते से वापस लौटी दुल्हन

दुल्हन रोते हुए विदा होकर अपने ससुराल के लिए निकली। आधे रास्ते ही पहुंच पाई थी कि करण की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई की मौत की सूचना मिलते ही दुल्हन को एक रिश्तेदार के घर रोका गया। कुछ रस्में करवाकर तुरंत गाड़ी वापस घर के लिए लौटी।

बहन की शादी होने तक चलती रहीं सांसें

परिजन के बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल दुल्हन के सगे भाई करण की सांसें तब तक चलती रहीं जब तक बहन की शादी की सभी रस्में पूरी नहीं हो गईं। उसकी विदाई के बाद करण ने भी हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं।

दोनों एक साथ एक फैक्ट्री में करते थे काम

बता दें कि करण के एक भाई आजाद की मौत 6 महीने पहले बीमारी से हो गई थी। करण और अर्जुन एक साथ एक ही कालीन फैक्ट्री में काम करते थे। अर्जुन वाराणसी के सोईलरा का रहने वाला था और अपने चार भाई-3 बहन में सबसे छोटा था। वहीं सोहन गुप्ता (19) पुत्र स्व. करिया की हालत भी बेहद नाजुक है। उसके सिर में गंभीर इंजरी है।

ब्लॉक प्रमुख और सभासद भी पहुंचे

हादसे की सूचना पर रजपुरा चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर पालिका परिषद के सभासद पति डॉ. अतहर अंसारी और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व ब्लॉक प्रमुख विकास यादव ने भी मृतक परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडे ने बताया एक ही बाइक पर 3 युवक सवार थे। बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी ट्रक चालक और गाड़ी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। ट्रक का नंबर ट्रेस करने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000