अति जर्जर जीर्ण-शीर्ण भवन को किरायेदारे द्वारा न खाली करने से घटित हो सकती है, बड़ी घटना

जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन के बीच झूल रहा है, जर्जर भवन का प्रकरण…

तू डाल-डाल तो मैं पात-पात की कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं, भवन स्वामी और किरायेदार…

प्रतापगढ़। मकन्द्रूगंज पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चौक-कचेहरी मार्ग पर फलमंडी गेट के सामने खान मार्किट में प्रभात लाइट हाउस की दुकान का छत 3/4 अक्टूबर, 2025 को रात में भर भराकर गिर गया और दुकान न खाली करना पड़े, इसलिए भवन स्वामी और उनके बच्चों एवं भाई के ऊपर चोरी का मुकदमा कई दिन बाद दर्ज कराया गया। किरायेदार किसी भी कीमत पर जर्जर भवन खाली करने को तैयार नहीं हैं। उसके लिए वह तरह-तरह की पैतरेबाजी  करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सिविल मामले को क्रिमिनल बनाकर भवन स्वामी और उनके परिवार को उलझाना चाहते हैं। ताकि वह सब उसमें उलझ जाएं और उनकी दुकान खाली न हो सके।

भवन स्वामी मतीन द्वारा जनसुनवाई संख्या- 20017323021237 के द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी, जिसमें नगरपालिका परिषद् बेला प्रतापगढ़ द्वारा पत्रांक संख्या- 830/न. पा. परि.-2023/आईजीआरएस दिनांक- 19/10/2023 में अधिशासी अधिकारी द्वारा जांच कर जो रिपोर्ट लगाई, उसमें स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि अतिक्रमण अधिकारी की आख्यानुसार संदर्भित स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने के बाद नगरपालिका द्वारा दी गई हिदायत को भी किरायेदार सुनने को तैयार नहीं हुए और मामले को उलझाने रखने में ही किरायेदार अपनी भलाई समझे।

भरत मिलाप की रात डीजे की धमक से गिर पड़ा था खान मार्किट की आगे वाली दुकान का छत…

दुकान न खाली करनी पड़े, इसके लिए हर हथकंडा अपना रहा है, किरायेदार…

किरायेदार को एक सप्ताह के अंदर खाली करने के लिए निर्देश दिए गए। अन्यथा की दशा में किरायेदार स्वयं जिम्मेदार होगा। भवन अति जर्जर और जीर्ण शीर्ण दशा में है। भवन स्वामी जिलाधिकारी महोदय को भी दिनांक-30/09/202023 को प्रार्थना पत्र देकर भवन खाली कराने का अनुरोध किया था, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने आदेश दिया था कि एसडीएम सदर जांच आख्या दें एवं आवशयक कार्यवाही करें। परन्तु तहसील सदर से राजस्व टीम ने अपनी आख्या में सभी जिम्मेदारी नगरपालिका के कंधे पर डालकर अपने दायित्वों से इतिश्री कर ली।

इस देश में गजब की ब्यवस्था है l जब तक बड़ी घटना घटित नहीं होती तब तक जिम्मेदार लोग के कान में जूं तक नहीं रेंगती। हमारे देश में वास्तव में गजब का मजाक किया जाता है। अभी उक्त जर्जर भवन दिन में गिर जाए तो उसमें कम से कम एक दर्जन से अधिक लोग अपनी जान गंवा देंगे, क्योंकि दिन में खान मार्किट में कम से कम 30 से 50 लोग हमेशा बने रहते हैं। ऐसे में जर्जर भवन के गिरने से यदि जनहानि होती है तो क्या जिला प्रशासन नगरपालिका को जिम्मेदार बताकर अपनी जिम्मेदारियों से फुर्सत हो सकेगा ? फिर भी जिला प्रशासन गांधी जी के तीन बंदर सरीखे बना हुआ है l यदि जर्जर भवन गिरने से जनहानि होती है तो किरायेदार और जिला प्रशासन दोनों जिम्मेदार होंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मां बेल्हा देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर सब इंस्पेक्टर अनुपम त्रिपाठी ने संभाला कोहंडौर थाने का कार्यभार     |     हैरान व परेशान करने की नियत से शिकायतकर्ता सारिफ ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से की थी शिकायत, जांच में शिकायत निकली झूठी     |     भवन स्वामी की शिकायत से नाराज होकर किरायेदार के लड़कों ने की मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट      |     उत्तर के जोशी से दक्षिण के जोशी तक: भाजपा के शिक्षा मंत्रियों का सफर     |     आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब हम युवा थे तो वो दौर आज्ञा मानने का था, नई पीढ़ी पूछती है, सवाल ?     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |     सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश     |     सीएम योगी ने सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया लोकार्पण,कहा-कनेक्टिविटी के हर क्षेत्र में गोरखपुर अव्वल     |     माफियाओं के परिवार के खिलाफ ऐक्शन में यूपी पुलिस, अतीक के बाद मुख्तार की पत्नी पर कसा शिकंजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000