आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों, रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम, बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं, नए विकल्प

आर‌एसी सिस्टम में क्या बदलाव हो सकते हैं ?

नई दिल्ली। ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे अब रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (आर‌एसी) टिकट सिस्टम में बदलाव कर सकता हैं। रेलवे बोर्ड आर‌एसी सिस्टम की व्यापक समीक्षा कर रहा है और कई विकल्पों पर विचार कर रहा है, जिसमें इसे पूरी तरह से खत्म करना भी शामिल है। हालांकि, अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

मौजूदा आर‌एसी सिस्टम के तहत यात्रियों को एक साझा सीट दी जाती है। यानी दो यात्रियों को एक ही बर्थ शेयर करनी पड़ सकती है। रेलवे ऐसे तरीकों पर विचार कर रहा है, जिससे यात्रियों द्वारा दिए गए किराए और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बीच बेहतर संतुलन बनाया जा सके।

जिन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, उनमें पूरी बर्थ देना, आधी बर्थ के लिए कम किराया लेना या कोई नया अपग्रेड सिस्टम लागू करना शामिल है। जाहिर सी बात है कि जब आरक्षण ब्यवस्था का चलन हुआ और यात्रियों के लिए स्लीपर और एसी थर्ड के एक कोच में 72 शयनयान (बर्थ टिकट) बुक करते समय साइड लोवर में हाफ-हाफ सीट की ब्यवस्था रहती है। उसे ही आरएसी कहा जाता है।

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों दें ?

आर‌एसी सिस्टम को लेकर मुख्य चिंता किराए से जुड़ी है। भले ही एक बर्थ दो यात्रियों के बीच साझा की जाती है, लेकिन दोनों से पूरा किराया लिया जाता है। इसे लेकर रेलवे के भीतर भी सवाल उठे हैं। अगर किसी यात्री को केवल आधी बर्थ मिलती है, जिसमें सोने के लिए बहुत कम जगह होती है और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो उससे पूरा किराया क्यों लिया जा रहा है।

रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बदलावों पर विचार किया जा रहा है। चूँकि जब स्लीपर और एसी थर्ड के एक कोच में 72 शयनयान (बर्थ टिकट) बुकिंग के दौरान ही साइड लोवर बर्थ की बुकिंग में आरएसी के रूप में बुकिंग की जाती है।

यह आरएसी की बुकिंग उस समय कन्फर्म होती है जब ट्रेन का फाइनल चार्ट बनता है और उस समय यात्री को पता चलता है कि उसका आरएसी कन्फर्म हुआ या नहीं। क्योंकि बहुत सारे यात्रियों की यात्रा विभिन्न कारणों से कैंसिल होती है, उस दशा में आरएसी वाले टिकट कन्फर्म हो जाते हैं।

पुरुष और महिला के बीच बर्थ साझा करने से समस्या

आर‌एसी सिस्टम के तहत दो यात्रियों को एक ही बर्थ देने से अक्सर महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जब एक पुरुष और एक महिला को एक ही बर्थ साझा करनी पड़े, तो असहजता का सामना करना पड़ता है। लंबी दूरी की यात्राओं के दौरान बर्थ साझा करने से यात्रियों के लिए ठीक से सोना या आराम करना मुश्किल हो जाता है।

ट्रेन में TTE को भी यात्रियों के बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था करने में अक्सर काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। क्योंकि आरक्षण ब्यवस्था में बहुत सारी खामियां हैं जिन्हें समय के साथ दूर किया जाना चाहिए, परन्तु इसकी पहल कौन करे ? आरएसी के टिकट की बुकिंग फुल हो जाने के बाद वेटिंग टिकट दिया जाता है और वह भी चार्ट बनने तक तय नहीं रहता कि वह कन्फर्म हो !

यात्रियों के सुविधा के मद्देनजर आर‌एसी टिकट की हुई थी, ब्यवस्था 

जब बुकिंग की संख्या उपलब्ध बर्थ की क्षमता से अधिक हो जाती है, तो रेलवे अधिक यात्रियों को सफर कराने के उद्देश्य से आर‌एसी सिस्टम का उपयोग करता है। छठ और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान देशभर की ट्रेनों में भारी भीड़ होती है, जिससे आर‌एसी टिकटों पर निर्भरता बढ़ जाती है।

ऐसी स्थितियों में आर‌एसी व्यवस्था उन यात्रियों के लिए एक लाइफलाइन की तरह काम करती है, जिन्हें हर हाल में यात्रा करनी ही होती है। उन्हें आरएसी टिकट ही उस समय फुल बर्थ की तरह होती है, क्योंकि बस की यात्रा से ट्रेन की यात्रा बेहतर मानते हुए बस की सीट से ट्रेन में आरएसी की सीट बेहतर मानी गई। यदि हाफ सीट का किराया भी मंजूर कर लिया जाता है तब भी यात्रियों के लिए सहूलियत होगी।

आरक्षित रेलवे डिब्बे में बिना वैध टिकट यात्रा करना गलत है, इसलिए यह व्यवस्था ऐसे यात्रियों के लिए एक मददगार विकल्प प्रदान करती है। इस पुराने नियम की अभी फिर से समीक्षा की जा रही है ताकि इसका एक बेहतर रूप तैयार किया जा सके, जिसका उद्देश्य ट्रेन से यात्रा करने वाले लाखों लोगों को लाभ पहुंचाना है।

संसदीय समिति ने भी समीक्षा की सिफारिश की

एक संसदीय समिति ने पहले ही आर‌एसी सिस्टम की समीक्षा करने की सिफारिश की है। अब भारतीय रेलवे बोर्ड यात्रियों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए मौजूदा व्यवस्था की जांच कर रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रेलवे आर‌एसी सिस्टम को पूरी तरह से खत्म कर देगा या कोई नया किराया और सीट आवंटन मॉडल लाएगा।

यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और किराए पर इसका क्या असर पड़ेगा, यह अंतिम फैसला होने के बाद ही साफ हो पाएगा। परन्तु समय के साथ यात्रियों के हितों को देखते हुए यह मुद्दा अच्छा है और इसके बदलाव में अमूलचूर्ण परिवर्तन किया जाना समाचीन है। इससे यात्रियों की सुविधाओं में निश्चित तौर पर फर्क देखने को मिलेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सीआरओ प्रतापगढ़ ने लेखपाल सचिन यादव का तबादला 4 जून, 2026 को किया था, परन्तु प्रभाव में तबादला का नहीं हुआ अनुपालन     |     आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों, रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम, बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं, नए विकल्प     |     कोहंडौर थाने में थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की भावभीनी विदाई, चिलबिला चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने संभाली थाने की कमान     |     बेटी का घर बसा देंगे, फिर जेल जाएंगे:अनंत सिंह बोले- शाही शादी के बाद 4 दिसंबर को करेंगे सरेंडर     |     बेटे ने बेची पुश्तैनी जमीन तो घर में मचा बवाल:मां-पत्नी और बच्चों ने खाया जहर; 3 की मौत     |     साड़ी पहनाई, फिर नशीला पदार्थ पिलाकर 3 बार किया सामूहिक कुकर्म:जेल में कैदी से हैवानियत, 19 पर एफआईआर     |     राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान पर हमले के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दूसरा भी पकड़ा गया     |     रस्सी से बांधकर प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, लखनऊ में महिला से लोगों ने क्यों की हैवानियत?     |     इंसानियत शर्मसार! पहले गैंगरेप, फिर शरीर के साथ बर्बरता,अब छत से नीचे फेंकी गई पीड़िता     |     यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन, 2027 में मिलकर लड़ेंगे ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000