श्रीराम कथा से जगी राजा भईया और रानी भानवी के रिश्तों में सुलह की उम्मीद, पर एमएलसी गोपाल जी पानी फेरने का कर रहे हैं, काम

रानी भानवी की भावुक अपील के बीच गोपाल जी का बयान चर्चा में, क्या राजा भईया-रानी के रिश्तों में फिर आएगी मिठास ?

प्रतापगढ़। कुंडा रियासत की रानी भानवी सिंह जो कुंडा के राजा रघुराज प्रताप सिंह “राजा भईया” की धर्मपत्नी हैं, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पारिवारिक रिश्तों में जो जहर खोलने का काम कर रहा है, वो कुँवर अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” हैं जो प्रतापगढ़ से एमएलसी भी हैं। ऐसा आरोप रानी भानवी सिंह पहले भी गोपाल जी पर लगा चुकी हैं कि उनके निजी रिश्ते ख़राब करने वाले कोई और नहीं, बल्कि गोपाल जी ही हैं।

एक तरफ श्रीराम जी कथा का आयोजन कल से कुंडा की बेंती नगरी में प्रारंभ हुआ है और दूसरी तरफ उस कथा में स्वयं रानी भानवी सिंह पहल करते हुए अपने अधिकृत X एकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे हुजूर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के मुखारविंद से श्रीराम कथा करवा रहे हैं। उसमें मेरी भी इच्छा है कि मैं भी शामिल होऊं। देखना है कि मेरे हुजूर मुझे आमंत्रित करते हैं अथवा नहीं।

श्रीराम कथा के पहले ही दिन लाखों की भीड़ कथा का सोपान किया। मीडिया कवरेज भी जबरदस्त रही। इसीबीच मीडिया ने जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के पदाधिकारी व प्रतापगढ़ के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” से एक सवाल दागा कि क्या रानी भानवी सिंह श्रीराम कथा में आ सकती हैं ? क्या उम्मीद की जाए कि इस कथा से राजा भईया और रानी भानवी सिंह के बीच बिगड़े रिश्ते में सकारात्मक और सार्थक पहल हो सके और दाम्पत्य जीवन में बनी दूरियां खत्म हो सके। फिर से रिश्ते पूर्ववत हो सके।

राजा भईया और रानी भानवी सिंह के व्यक्तिगत मसलों पर अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल जी” दूरियों को कम करने के बजाय दूरियां बढ़ाने वाली बातबक्यों करते हैं ? “गोपाल जी” के मुताबिक रानी भानवी सिंह जी, अभी रानी नहीं हैं। क्योंकि उनकी सास अभी जिंदा हैं, तो उस हिसाब से रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा’ कैसे हो सकते हैं ? क्योंकि बड़े सरकार यानी उनके पिता उदय प्रताप सिंह जी अभी जिंदा हैं। रानी भानवी सिंह ने कथा में आने के लिए एक भावुक ट्वीट किया था, जिसके बाद कुण्डा में आम लोगों के मन में एक उम्मीद जगी थी कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की ये कथा कुण्डा की जनता के साथ-साथ बेंती राजभवन में भी खुशियां ला रही है।

लगभग-लगभग टूट चुके रिश्ते को ये कथा जोड़ सकती है। लेकिन राजा भईया के बेहद खास MLC गोपाल जी के बयान के बाद वो उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है। आम लोगों का मानना है कि राजा भईया और उनकी पत्नी के बीच रिश्ते पर गोपाल जी को कुछ भी टिप्पड़ी करने से बचना चाहिए। माना कि वो कोर्ट से गुजारा भत्ता ले रही हैं, अभी तक उनके रिश्ते में खटास ही थी, लेकिन कई बार कुछ ऐसे ईश्वरीय कारण बनते हैं जब रिश्ते वापस जुड़ जाते हैं। यदि बिगड़े सम्बंध फिर से बनते हो यो उसमें सकारात्मक पहल करनी चाहिए। अन्यथा चुप रहकर सुधर रहे रिश्ते को बनने देना चाहिए। यही अच्छे शुभचिंतकों की पहचान होती है।

रानी भानवी सिंह से एमएलसी गोपाल जी के रिश्ते मधुर नहीं हैं, तो राजा भईया से तो उनके रिश्ते अच्छे हैं। उनको तो एमएलसी गोपाल जी अपना सर्वस्व न्योछावर करने की बात करते हैं। फिर रानी भानवी और राजा भईया के बीच सुधर रहे रिश्ते के बीच में दरार बनने का अपयश क्यों ले रहे हैं ? ऐसा कुंडा सहित राजा भईया और रानी भानवी सिंह के प्रति लगाव रखने वाले सभी शुभचिंतकों का सवाल है। क्योंकि यदि कोई ब्यक्ति किसी पर अँगुली उठाता है तो एक अँगुली सामने वाले की तरफ होती है और शेष अँगुलियां उसी की तरफ इशारा करती हैं। इसलिए किसी पर अँगुली उठाने से बचना चाहिए। विशेष रूप से किसी के दाम्पत्य जीवन में तो कतई नहीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     श्रीराम कथा से जगी राजा भईया और रानी भानवी के रिश्तों में सुलह की उम्मीद, पर एमएलसी गोपाल जी पानी फेरने का कर रहे हैं, काम     |     पुणे की एयर होस्टेस की बालाघाट में हत्या:पीठ पर धारदार हथियार से किए 4 वार, दिवाली मनाने मायके आई थी मृतका     |     पुरानी रंजिश में युवक पर बरसाईं गोलियां, देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर     |     यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का महामंथन, मथुरा में योगी और नितिन नबीन बनाएंगे जीत की रणनीति     |     कांग्रेस MLA ने फेंका माइक और कुर्सियां, BJP बोली- सत्ता के भूखे ये लोग गुंडागर्दी पर उतारू हैं     |     प्रतापगढ़:अपराधियों के हौसले बुलंद! नए थाना प्रभारी के सामने दो बड़ी चुनौती, अब कार्रवाई से साबित होगी पुलिस की साख     |     यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से एमपी जा रही बस में लगी भीषण आग,चालक की सूझबूझ से सभी 40 यात्रियों की बची जान,शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह     |     सीआरओ प्रतापगढ़ ने लेखपाल सचिन यादव का तबादला 4 जून, 2026 को किया था, परन्तु प्रभाव में तबादला का नहीं हुआ अनुपालन     |     आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों, रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम, बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं, नए विकल्प     |     कोहंडौर थाने में थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की भावभीनी विदाई, चिलबिला चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने संभाली थाने की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000