यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से एमपी जा रही बस में लगी भीषण आग,चालक की सूझबूझ से सभी 40 यात्रियों की बची जान,शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक बस में अचानक भीषण आग लग गई।बस में 40 यात्री सवार थे।चालक की सूझबूझ और सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

रात 2 बजे चलती बस में लगी आग

जानकारी के मुताबिक हादसा रात लगभग 2 बजे मथुरा के राया थाना क्षेत्र में हुआ।दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही बस जैसे ही यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 110 के पास पहुंची, उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

चालक की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

बस में आग लगते ही चालक ने बिना देरी किए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।चालक की सतर्कता से सभी 40 यात्री सुरक्षित बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

अक्टूबर में भी चलती बस में लगी थी आग

इससे पहले 6 अक्टूबर को भी ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर ऐसा ही हादसा सामने आया था। उस समय नोएडा से आगरा जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई थी।यह घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। उस हादसे में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी।

सितंबर में बस में आग लगने से 9 लोगों की हुई थी मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर 24 सितंबर को भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। उस दौरान चलती स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई थी। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई थी और कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई थी। इस मामले में पुलिस ने चालक और कंडक्टर को हिरासत में लिया था।इसके दो दिन बाद 26 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में भी आग लग गई थी। उस समय बस में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी की जान नहीं गई। हालांकि, आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का महामंथन, मथुरा में योगी और नितिन नबीन बनाएंगे जीत की रणनीति     |     कांग्रेस MLA ने फेंका माइक और कुर्सियां, BJP बोली- सत्ता के भूखे ये लोग गुंडागर्दी पर उतारू हैं     |     प्रतापगढ़:अपराधियों के हौसले बुलंद! नए थाना प्रभारी के सामने दो बड़ी चुनौती, अब कार्रवाई से साबित होगी पुलिस की साख     |     यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से एमपी जा रही बस में लगी भीषण आग,चालक की सूझबूझ से सभी 40 यात्रियों की बची जान,शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह     |     आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों,रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम,बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प     |     सीआरओ प्रतापगढ़ ने लेखपाल सचिन यादव का तबादला 4 जून, 2026 को किया था, परन्तु प्रभाव में तबादला का नहीं हुआ अनुपालन     |     आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों, रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम, बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं, नए विकल्प     |     कोहंडौर थाने में थानाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी की भावभीनी विदाई, चिलबिला चौकी प्रभारी रोहित सिंह ने संभाली थाने की कमान     |     बेटी का घर बसा देंगे, फिर जेल जाएंगे:अनंत सिंह बोले- शाही शादी के बाद 4 दिसंबर को करेंगे सरेंडर     |     बेटे ने बेची पुश्तैनी जमीन तो घर में मचा बवाल:मां-पत्नी और बच्चों ने खाया जहर; 3 की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000