भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में अपने पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाना एक तरह का लालीपॉप देने जैसा रहा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य दायित्वों पर नियुक्त किया गया है। संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ़ के सांसद और भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं।

संगम लाल गुप्ता को इस बार भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि संगम लाल गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए सबसे प्रबल दाबेदार रहे, परंतु भाजपा शीर्ष नेतृत्व की पुरानी परिपाटी चली आ रही है कि अपने ही नेताओं के पर को काटो। तभी संगम लाल गुप्ता को राष्ट्रीय अध्यक्ष न बनाकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

अमरपाल मौर्य जो भाजपा में सिर्फ केशव प्रसाद मौर्य का काम देखते थे। उनके धन को उसी तरह ब्यवस्थित करते थे जैसे मायावती के अर्थव्यवस्था को बाबूसिंह कुशवाहा देखा करते थे। अमरपाल मौर्य पोस्टर बॉय के रूप में भाजपा के भीतर अपनी जगह बनाये। वो भी लोकसभा और विधान का टिकट माँग रहे थे। पर उन्हें उससे अधिक बड़ा पद दे दिया गया। उन्हें भाजपा राज्यसभा सांसद बनाया।

यही नहीं अमरपाल मौर्य को भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना दिया। जबकि अमरपाल मौर्य इस पद के योग्य नहीं हैं। भाजपा ने अमरपाल मौर्य को उनके कद से बहुत अधिक सम्मान दिया। उन्हें राज्यसभा सांसद बनाना ही बहुत बड़ा सम्मान था। उसके बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा अमरपाल मौर्य को भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उनकी औकात से अधिक सम्मान दे दिया।

सच कहे तो अमरपाल मौर्य अपने स्वजातीय वोटबैंक को भी पार्टी में नहीं दिला सकते। मौर्य समाज का मत स्वामी प्रसाद मौर्य के इशारे पर इधर से उधर होता है। यही नहीं सच तो यह है कि केशव प्रसाद मौर्य भी मौर्य समाज का वोटबैंक को डायवर्ट नहीं कर सकते। अमरपाल मौर्य तो अभी कल के नेता हैं। ऐसे में अमरपाल मौर्य जो संगम लाल गुप्ता के कद से काफी पीछे हैं।

चूँकि जब संगम लाल गुप्ता विधारयक और सांसद निर्वाचित हुए तो अमरपाल मौर्य का राजनीति के अखाड़े में उदय नहीं हुआ था। संगम लाल गुप्ता जो पिछली बार भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रहे तो इस बार अपने जूनियर के अधीन भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर कैसे काम करेंगे। बहुत असहज स्थिति होगी।

सच्चाई यह है कि भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर संगम लाल गुप्ता देश भर में बहुत काम किया। दिल्ली, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के चुनाव में बहुत मेहनत की थी। अन्य पिछड़े वर्ग को जोड़ने के लिए संगम लाल गुप्ता दिन रात एक कर दिए थे। साल-2024 का लोकसभा चुनाव संगम लाल गुप्ता भले ही हार गये थे, परन्तु संगम लाल गुप्ता लगातार पार्टी के प्रति दिन रात कार्य करते रहे।

प्रतापगढ़ के पूर्व संसद संगम लाल गुप्ता भाजपा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपर्युक्त ब्यक्ति रहे, परंतु भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की आँख में मोतियाबिंद हो जाती है। ऐसे ही ऊट पटांग निर्णय लेकर पार्टी का सत्यनाश कराती है। विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल होने के बावजूद भाजपा में किसे कौन सा पद दिया जाए और किसके नेतृत्व में काम बेहतर ढंग से सम्पन्न हो सकेगा, इसका भाव देखने के मिलता रहा है।

इतने के बावजूद पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के नासमझ कार्यकर्ता जैसे ही ये खबर सुने कि पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता को भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये हैं तो समर्थकों को लगा कि प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें यह नहीं पता कि राष्ट्रीय महामंत्री का पद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से बड़ा होता है।

संगम लाल गुप्ता इससे पहले ओबीसी मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री की भूमिका निभा चुके हैं। सच में भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगम लाल गुप्ता को इस बार झुनझुना पकड़ाया है। इसके बावजूद संगम लाल गुप्ता के कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिली और संगम लाल गुप्ता को बधाइयां देने के लिए लोग उन्हें फोन कर बधाइयां देने लगे। बहुत सारे समर्थक तो उनके घर भी बधाइयां देने पहुँच गये।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) में अपने पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाना एक तरह का लालीपॉप देने जैसा रहा     |     श्रीराम कथा से जगी राजा भईया और रानी भानवी के रिश्तों में सुलह की उम्मीद, पर एमएलसी गोपाल जी पानी फेरने का कर रहे हैं, काम     |     पुणे की एयर होस्टेस की बालाघाट में हत्या:पीठ पर धारदार हथियार से किए 4 वार, दिवाली मनाने मायके आई थी मृतका     |     पुरानी रंजिश में युवक पर बरसाईं गोलियां, देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर     |     यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का महामंथन, मथुरा में योगी और नितिन नबीन बनाएंगे जीत की रणनीति     |     कांग्रेस MLA ने फेंका माइक और कुर्सियां, BJP बोली- सत्ता के भूखे ये लोग गुंडागर्दी पर उतारू हैं     |     प्रतापगढ़:अपराधियों के हौसले बुलंद! नए थाना प्रभारी के सामने दो बड़ी चुनौती, अब कार्रवाई से साबित होगी पुलिस की साख     |     यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से एमपी जा रही बस में लगी भीषण आग,चालक की सूझबूझ से सभी 40 यात्रियों की बची जान,शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह     |     सीआरओ प्रतापगढ़ ने लेखपाल सचिन यादव का तबादला 4 जून, 2026 को किया था, परन्तु प्रभाव में तबादला का नहीं हुआ अनुपालन     |     आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों, रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम, बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं, नए विकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000