थाने के अन्दर भिड़े इंस्पेक्टर और दरोगा, हाथापाई तक की आई नौबत, एसपी ने किया लाइन हाजिर

शामली। जनपद में आदर्श मंडी थाने पर प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर नोकझोंक, गाली-गलौज हुई और हाथापाई की नौबत तक आ गई। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कराकर दोनों को अलग किया। इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने सीओ कैराना को जांच सौंपी और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों के साथ-साथ आरक्षी जयंत को भी अपने कर्तव्य पालन में लापरवाही और अनुशासनहीनता का दोषी पाए जाने पर लाइन हाजिर किया गया है। सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह को वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो आदर्श मंडी थाने का है, जो सोमवार रात करीब नौ बजे का बताया गया है। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह कुर्सी पर बैठे हैं और उप निरीक्षक भूदेव त्यागी उनके पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज होती दिख रही है।

यहां तक कि दोनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई, लेकिन थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों का बीच बचाव कर उन्हें अलग कर किसी तरह मामला शांत किया। बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक और उप निरीक्षक दोनों ने ही एसपी अभिषेक से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की। निरीक्षक ने जहां उप निरीक्षक पर अनुशासनहीनता, बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगाया, वहीं उप निरीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया। एसपी अभिषेक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना को सौंपी गई और उनकी जांच रिपोर्ट में आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह, उप निरीक्षक भूदेव त्यागी और आरक्षी जयंत को अपने कर्तव्य पालन में लापरवाही व अनुशासनहीनता का दोषी पाया गया। इस मामले में तीनों को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी ने बताया कि निरीक्षक विपिन मौर्य को तत्काल प्रभाव से आदर्श मंडी थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है।

विवाद की वजह थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि पोक्सो एक्ट के मामले में नामजद दो महिलाओं को थाने पर लाया गया था। न्यायालय के गाइडलाइन के अनुसार शाम होने से पहले दोनों आरोपी महिलाओं को थाने पर न रखकर वन स्टॉप सेंटर या महिला थाने पर भेजे जाने के लिए उप निरीक्षक से कहा गया था, लेकिन रात में जब वे थाने पहुंचे तो दोनों महिलाएं थाने पर मिलीं। इस बारे में पूछने पर उप निरीक्षक भूदेव त्यागी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए अनुशासनहीनता और बदसलूकी की। इसका तस्करा जीडी में डाला गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 30 मई को वीवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने का तस्करा भी जीडी में दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक ने उप निरीक्षक द्वारा उन पर पिस्टल तानने के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे में भी उनके हाथ में पिस्टल नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000