थानेदार इंस्पेक्टर पर डीसीपी को रिश्वत देने की कोशिश का सनसनीखेज मामला आया सामने कमिश्नर ने थाना प्रभारी को कर दिया निलंबित

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के एक थानेदार इंस्पेक्टर पर डीसीपी को रिश्वत देने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थानेदार की तरफ से डीसीपी को मंथली घूस का ऑफर करते हुए एक पैकेट देने की कोशिश की गई। आईपीएस रैंक की अफसर डीसीपी की शिकायत के बाद कमिश्नर ने क्राइम मीटिंग के दौरान ही बुधवार को थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। एक हफ्ते के अंदर वाराणसी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर दूसरी बार ऊंगली उठी है। इससे पहले चौक थाने की पियरी चौकी की वसूली लिस्ट वायरल हुई थी। कमिश्नर ने उसकी भी जांच एक अन्य डीसीपी को सौंपी है। ताजा मामला जिले के सबसे पॉश थाना कहे जाने वाले सिगरा से जुड़ा है। वाराणसी का कैंट स्टेशन से लेकर व्यावसायिक केंद्र सिगरा थाने के अंतर्गत ही आते हैं। इस थाने पर तैनाती के लिए हमेशा से मारामारी मची रहती थी। इसी सिगरा थाने पर तैनात प्रभारी इंस्पेक्ट धनंजय पांडेय ने डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह को रिश्वत का ऑफर दे रहे थे। कहा जा रहा है कि इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय डीसीपी को रिश्वत के रूप में मंथली कुछ देना चाहते थे।

थाना प्रभारी डीसीपी के पास लिफाफे में रुपये भी लेकर पहुंचे थे। डीसीपी ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश से की। इसके बाद बुधवार को क्राइम मीटिंग के दौरान ही इंस्पेक्टर को निलंबित करने का आदेश सुनाते हुए कमिश्नर ने उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। धनंजय पांडेय इससे पहले भी अनियतता में ही लालपुर-पांडेयपुर थाने से निलंबित हुए थे। बहाली के बाद पुलिस लाइन में तैनात रहे। इसके बाद सिगरा थाना प्रभारी बनाये गये थे। इसी तरह एक विवेचना के प्रकरण में अनियमितता पाये जाने पर शिवपुर थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम को लाइनहाजिर कर दिया है। एक ही दिन में दो थानाप्रभारियों पर कार्रवाई से महकमे में हड़कंप है। इसके पहले कमिश्नर ने भ्रष्टाचार के आरोप में कैंट के फुलवरिया चौकी प्रभारी रहे कृष्ण मोहन पासवान को भी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया था। धनंजय पांडेय के निलंबन के बाद राजू सिंह को सिगरा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। शिवपुर थाने में लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी रहे सतीश यादव को भेजा गया है। लालपुर-पांडेयपुर थाने के प्रभारी उपेंद्र सिंह बनाये गये हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000