जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के 9 गैंगों का तिलिस्म तोड़ने के लिए अब पुलिस प्रशासन ने पूरी कर ली है तैयारी

माफिया मुख्तार अंसारी और 154 सहयोगियों पर ऑपरेशन प्रहार की तैयारी,सीएम योगी खुद कर रहे हैं निगरानी…

 

म‌ऊ। जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के 9 गैंगों का तिलिस्म तोड़ने के लिए अब पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मऊ पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। आपरेशन प्रहार की निगरानी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। मऊ पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन फिलहाल माफिया मुख्तार अंसारी को किसी कीमत पर बख्शने को तैयार नहीं हैं। मुख्तार गैंग को तोड़ने के लिए पुलिस अब और सख्ती करने जा रही है। मऊ पुलिस में बकायदे एंटी माफिया सेल का गठन भी किया गया है। मऊ के अलावा गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ समेत कई जिलों में मौजूद मुख्तार के सहयोगियों की कुंडली खंगाली जा रही है। अब तक 154 करीबियों को पुलिस ने रडार पर ले लिया है। इनकी रजिस्ट्री से लेकर इनकम तक जांच शुरू हो गई है। इस पूरे मामले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद निगरानी कर रहे हैं।

साथ ही जिले के एसपी पूरे मामले से सीएम को अवगत करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एंटी माफिया सेल में क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्र, एसडीएम न्यायिक अखिलेश को भी तैनात किया गया है। माफिया मुख्तार अंसारी के सहयोगियों के खिलाफ गैंगों को पंजीकृत करके पुलिस नजर रख रही है। इसमें गैंग के लीडर और इनके सदस्यों पर निगरानी रखे हुए हैं। इसमें अपराधिक गैंग आईआर 9 के लीडर जो फरार चल रहा है। अनुज कन्नौजिया की तलाश जारी है। आपराधिक गैंग डी- 8 का लीडर अजीत सिंह मर चुका है। बता दें कि इससे पहले भी माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी अफरोज के भाई पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। पुलिस ने उसकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया था। नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई बाराबंकी की देवा और सोनभद्र की चोपन पुलिस ने की। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध में बनारस-शक्तिनगर हाईवे पर गैंगस्टर के आरोपी अफरोज खान के भाई उमेर खान की जमीन थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000