बाइक सवार बदमाशो ने सराफा की दुकान से ढाई लाख रुपये के जेवर ले उड़े

सैदपुर। नगर स्थित मुख्य बाजार में सराफा की दुकान से शुक्रवार की दोपहर उच्चकों ने करीब ढाई लाख रुपये के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। उच्चकों के जाने के बाद इसका पता चलने पर सराफा व्यापारी ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। वार्ड 12 निवासी संजय सेठ की सराफा की दुकान मुख्य बाजार में है। दोपहर में उनका बेटा सूरज दुकान पर बैठा था। इस बीच एक युवक लॉकेट लेने आया। युवक को लॉकेट दिखाने के लिए सूरज ने आलमारी से जेवर से भरा डिब्बा निकाला, डिब्बे को बगल में रखकर वह युवक को लॉकेट दिखाने लगा। लॉकेट देखने के दौरान युवक ने खुले डिब्बे में रखा जेवर से भरा छोटा थैला युवक ने निकालकर अपने जेब में रख लिया और सूरज को इसकी भनक तक नहीं लगी।

सूरज से लाकेट लेकर उसका 2454 रुपये मूल्य देकर उच्चका बाइक लेकर आए अपने साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकला। उच्चके के जाने के बाद सूरज को जेवर गायब होने के पता चला तो उसने अपने पिता को बुलाया। जेवर गायब होने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। बाजार में लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाला जाने लगा, बाइक से जाते उच्चके दिखाई पड़े, लेकिन बाइक का नंबर और उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। भुक्तभोगी के मुताबिक उच्चके सोने का सुई धागा, लाकेट, बाली आदि उठा ले गए हैं जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। इस संबंध में कोतवाल तेजबहादुर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000