ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला की निकाली दोनों किडनी मौके से डॉक्टर हुआ फरार

बिहार। मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी क्षेत्र में ऑपरेशन के क्रम में एक महिला की दोनों किडनी निकाल लेने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला की तबीयत काफी बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। मगर यहां उसकी हालत नाजुक होती गई। वर्तमान में उसका इलाज मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में हो रहा है और महिला डायलिसिस पर है। दरअसल, बरियारपुर चौक के निकट एक निजी क्लिनिक के संचालक पवन पर आरोप लगा है कि उसने महिला सुनीता देवी के बच्चेदानी का ऑपरेशन किया, इस दौरान उसने मरीज कि किडनी निकाल ली। इसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तब डॉक्टर उसे पटना गायघाट स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चला गया। यहां उसकी हालत और बिगड़ने लगी तो उसे मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। एसकेएमसीएच के डॉक्टरों में बताया कि उसकी किडनी निकाली जा चुकी है। पीड़िता की मां तेतरी देवी ने बताया कि पहले एसकेएमसीएच से उसे पटना के आईजीआईएमस पटना भेजा गया, लेकिन वहां मरीज को बेड नहीं मिली। इसके बाद उसे पीएमसीएच जाया गया।

लेकिन पीएमसीएच में भी महिला की स्थिति बिगड़ने लगी तो परिजन उक्त महिला को लेकर घर ले आए। इसके बाद स्थानीय विधायक अशोक चौधरी के सहयोग से सदर अस्पताल में भेजा गया, जहां पीड़ित महिला डायलिसिस पर है। वहीं, आरोपी डॉक्टर व संचालक पवन क्लिनिक बंद करके फरार है। वही मीडिया वाले को फोन कर आरोपी डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन उसने नहीं बल्कि किसी दूसरे डॉक्टर ने किया। आरोपी ने बताया कि मरीज के परिजन उनकी पहचान के हैं, उनके कहने पर ही ऑपरेशन किया था। हालांकि, डॉक्टर ने स्वीकार किया कि गलती हुई है, और वो अपनी किडनी देने के लिए तैयार है। इस मामले को लेकर बरियारपुर ओपी पुलिस पीड़िता के घर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन सब पर कार्रवाई होगी। बहरहाल, इस घटना को मानव अंगों की तस्करी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस पर पुख्ता जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000