मुंबई से उदयराज अहमद हुसैन बनकर लौटा,मस्जिद में नमाज पढ़ने गया तब हुआ खुलासा,परिजनों थाने में धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के नाम दी तहरीर

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है।यहां एक युवक ने मुंबई में कुछ लोगों के बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया। युवक कई वर्ष बाद वापस अपने घर पहुंचा और जब उसने गांव की मस्जिद में नमाज पढ़नी शुरू की तो लोग हैरान हो गए। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के अषाढा़ गांव का है। गांव निवासी देशराज कोरी के तीन बेटे हंसराज, देवराज और उदयराज हैं। तीनों बेटे कमाने के लिए मुंबई गए थे। हंसराज और देवराज एक साथ मुंबई में सिलाई का काम करते हैं,जबकि छोटा बेटा उदयराज वहीं अलग रहकर एक वेल्डिंग की दुकान में काम करता है। दुकान पर ही उदयराज की दानिश नाम के एक युवक से मुलाकात हुई। उदयराज का दानिश के साथ काफी मेलजोल हो गया। मुस्लिम होने के नाते दानिश अक्सर नमाज पढ़ा करता था, जिसे उदयराज देखा करता था। आरोप है कि दानिश और उसके अन्य साथियों के बहकावे में आकर उदयराज ने धर्म परिवर्तन कर लिया। मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए उसे एक मौलाना के पास भी ले जाया गया। जहां पर तमाम प्रकार का प्रलोभन दिया गया और दबाव भी बनाया गया। इन लोगों के बहकावे में आकर उदयराज ने धर्म परिवर्तन कर लिया। उदयराज का नाम अहमद हुसैन रख दिया गया। उदयराज कुछ दिन पहले अहमद बनकर अपने घर आया।

जब वह गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया तो लोग हैरान हो गए। मस्जिद में मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजन दी गई, तो परिजन भी सुनते ही दंग रह गए। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की,लेकिन उदय राज ने किसी की नहीं मानी। उदयराज खुद को अहमद हुसैन बोलने की बात भी कहता था। युवक ने यह भी बताया कि वह मुंबई में दानिश नाम के एक युवक के संपर्क में आया था और उसके साथियों के कहने पर उसने धर्म परिवर्तन किया है। जब उदयराज ने परिजनों की बात नहीं मानी तो उसके पिता देशराज ने पश्चिम शरीरा थाना में पहुंचकर दानिश और उसके अन्य साथियों के खिलाफ बेटे को जबरन हिंदू धर्म से मुस्लिम धर्म में परिवर्तित कराने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि थाना पश्चिम सरीरा क्षेत्र का एक हिंदू युवक मुंबई गया हुआ था।वहां वेल्डिंग का काम करता था। वहीं मुंबई में ही कुछ लोगों ने उसको दुष्प्रेरित करके उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। वह हिंदू से मुस्लिम में परिवर्तित हो गया है। उन्होंने बताया कि अब उसके परिजनों ने थाने में तहरीर दी है,जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन अधिनियम की धारा 3/5 (1 ) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000