विधायक अब्बास अंसारी से पत्नी निखत की मुलाकात कराने के मामले में अब तक आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार

चित्रकूट जिला जेल प्रकरण में आखिरकार जेल अधीक्षक के साथ जेलर व चर्चित वार्डर को जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 24 घंटे पहले ही इनसे पूछताछ कर जेल अधीक्षक व जेलर को जांच टीम ने दो दिन के लिए संबद्ध वाले स्थल जाने के लिए कहा था। रविवार को डिप्टी जेलर पीयुष पांडेय व एक अन्य वार्डर से मिली जानकारी की कड़ियों को जोड़ा गया, तो आखिर में इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को तीनों को लखनऊ जेल भेजा जाएगा। बता दें कि विधायक अब्बास अंसारी से गैरकानूनी तरीके से मिलने पर उसकी पत्नी निखत बानो व चालक नियाज की जांच चल रही है। इसमें जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार व वार्डर जगमोहन के अलावा विधायक अब्बास अंसारी, उसकी पत्नी निखत समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इन पर जेल से भगाने की साजिश, मिलन के बदले महंगे गिफ्ट व नगदी लेना, रंगदारी मांगना, विदेशी मुद्रा की बरामदगी की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

छापेमारी करके  हुआ था खुलासा…

जेल अधिकारियों पर आरोप है कि गैरकानूनी तरीके से इन दोनों को जेल में एक अधिकारी के कक्ष में लगभग डेढ़ माह तक मिलाया गया। दस फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस प्रकरण का भंडाफोड किया था एसआईटी की जांच पूछताछ नोटिस पर जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार व वार्डर जगमोहन से शुक्रवार को छह घंटे तक पूछताछ हुई थी। शनिवार को जेल अधीक्षक व जेलर को जांच टीम ने यह कहकर लौटाया था कि जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर बुलाया जाएगा। रविवार को डिप्टी जेलर पीयुष पांडेय व एक अन्य वार्डर से लगातार पूछताछ के बाद जो राज सामने आए उसमें इन अधिकारियों की भूमिका भी प्रमुख मिली। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार व वार्डर जगमोहन के खिलाफ काफी सबूत मिलने और अन्य के बयानों की कड़ियों का मिलान करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी ने करते हुए यह भी बताया कि सोमवार को इन्हें लखनऊ जेल पहुंचा दिया जाएगा। गौरतलब है कि जेल अधीक्षक व जेलर से पूछताछ के बाद शनिवार को लौटाया गया था। अब उनकी गिरफ्तारी होने के बाद धीरे धीरे सारे राज सामने आ रहे हैं। इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे पहले विधायक की पत्नी निखत बानो, उसका चालक नियाज को जेल भेजा गया। जांच में नया नाम डिप्टी जेलर चंद्रकला का नाम सामने आया, उसे भी जेल भेजा गया। सपा नेता फराज खान व जेल कैंटीन सप्लायर नवनीत सचान को भी पुलिस जेल भेज चुकी है।  अब जेल अधीक्षक, जेलर व वार्डर की गिरफ्तारी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000