शिक्षक से परेशान कोचिंग की छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान, मोबाइल पर भेजता था शिक्षक अश्लील मैसेज

बुंदेलखंड के पन्ना से अफसर बनने का सपना लेकर आई एक छात्रा के लिए इंदौर बदनसीब साबित हुआ, क्योंकि यहां कोचिंग में पढ़ाने वाले एक शिक्षक की हरकतों से वह इतनी परेशान हो गई कि उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। मामला भवरकुआं थाना क्षेत्र का है, यहां के कृष्ण देव नगर में पन्ना जिले की शैली सिंह (20) अपनी सहेली के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। यह दोनों सहेलियां इस क्षेत्र में स्थित कोचिंग में पढ़ने जाती थीं। शनिवार की देर शाम को शैली ने कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक जब शैली के आत्महत्या के प्रकरण की जांच की गई तो उसके मोबाइल में कोई भी ब्यौरा नहीं मिला, पूरा डाटा ही डिलीट कर दिया गया था।

पुलिस ने शैली के चाचा और उसकी सहयोगी छात्रा के बयान दर्ज किए तो एक बात सामने आई कि कोचिंग में पढ़ाने वाला शिक्षक अमन अग्रवाल लगातार शैली पर कटाक्ष करता था और उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजता था। पुलिस ने जब अमन के मोबाइल की जांच की तो उसने भी अपना फॉर्मेट कर लिया था। कुल मिलाकर उसके मोबाइल में भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर अमन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है और शैली व अमन के मोबाइल की जांच की जा रही है। शैली के परिजनों का तो यहां तक कहना है कि उसने अपनी मां को भी अमन की हरकतों के बारे में बताया था और वह अमन की हरकतों से परेशान आ चुकी थी। उसका तो यहां तक कहना था कि अमन उसके प्रति गलत न केवल व्यवहार करता है बल्कि उसके मन में भी कुछ गलत करने का इरादा है। पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करके जेल भेजना चाहिए। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000