मध्य प्रदेश से अखिलेश यादव ने दिया 2024 का संकेत, तस्वीर में दिखा सियासी समीकरण

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश से उन्होंने साल 2024 के चुनाव के लिए बड़ा संकेत भी दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बाबा साहेब की जन्मस्थली महू पहुंचे और यहां पर उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी इनके साथ मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान तीनों नेताओं का एक साथ होना लोकसभा चुनाव 2024 का खास संकेत है। क्योंकि अखिलेश के इन पुराने साथियों की यूपी में अच्छी खासी वोट बैंक हैं, जहां जयंत चौधरी के लिए पश्चिमी यूपी में जाट वोट बैंक है। वहीं चंद्रशेखर आजाद को भी अनसूचित जाति का खास सपोर्ट मिलता है, यूपी में अनसूचित जाति का वोट मयावाती के बाद चंद्रशेखर आजाद का ही माना जाता है।

वहीं अखिलेश का वोट बैंक के लिए एमवाई समीकरण है, मतलब साफ है कि अखिलेश को यादव और मुस्लिम वोट बैंक मिलता है। हाल ही में खतौली उपचुनाव में भी अखिलेश के साथ ही जयंत चौधरी और चंद्रशेखर आजाद साथ थे, इस सीट पर सपा गठबंधन की जीत हुई थी। खतौली उपचुनवाव में सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने बीजेपी को हराकर जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर से इन तीनों नेताओं के एक साथ होने की इस तस्वीर से साफ है कि लोकसभा चुनाव में तीनों नेता गठबंधन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान दिया और आज उस संविधान के ऊपर खतरे मंडरा रहे हैं। एक-एक करके संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है, संविधान को खत्म करने के लिए सरकारें काम कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000