पुलिस ने किया खुलासा प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट 

रेनवाल थाना इलाके के भादवा गांव में लूणवा भादवा सड़क मार्ग पर विवाहिता के शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उमराव सिंह गुर्जर ने बताया कि हत्या के मामले में रेनवाल थाना पुलिस ने हनुमान नट (42) पुत्र रूपाराम नट निवासी ग्राम सिरसी पुलिस थाना नावां जिला नागौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने महिला के गले में दुपट्टा डालकर गला हत्या की थी। उसने बताया कि महिला द्वारा उसे बार-बार खर्चे के लिए रुपए देने और उसके साथ घर पर रहने का दबाव बनाया जा रहा था। जिसके चलते उसने उसे रास्ते से हटाया। जोबनेर डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि मृतक महिला नानची देवी और आरोपी हनुमान नट के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। जिस कारण मृतक महिला का अपने पति और बच्चों से भी अनबन चल रही थी। मृतक महिला का पति 3 साल से महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहा था। इसी बीच हनुमान नट और नानची देवी के बीच प्रेम प्रसंग हुआ। इसके चलते महिला द्वारा आरोपी पर खर्चा देने और उसके साथ ही रहने के लिए दबाव बनाने लगी और उसकी बात नहीं मानने पर जेल भिजवाने की धमकी दी।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों से झगड़ा भी चल रहा था। 21 अप्रैल को आरोपी हनुमान नट दोपहर से शराब पीने लगा और शाम को करीब साढ़े 7 बजे के मृतक महिला को फोन कर घर से बाहर रास्ते में बुलाकर बाइक पर बैठाकर भादवा खारड़ा में ले गया। जहां पर भी दोनों के बीच उसी बात को लेकर दोबारा झगड़ा होने पर आरोपी ने नानची देवी के गले में पहने हुए दुपट्टे से ही गला घोट कर उसकी हत्या कर दी और अपने घर पर आकर सो गया। दूसरे दिन सुबह वापस घटनास्थल पर आकर भीड़ में शामिल होकर घटना के आसपास देखकर वापस अपने घर जाकर वहां से फरार हो गया। इस पर परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद रेनवाल थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य मुखबिर की सूचना के आधार पर हनुमान के जसवंतगढ़ में होने की सूचना मिली। जिस पर जसवंतगढ़ (लाडनू) थाना पुलिस और वृताधिकारी राजेश ढाका के सहयोग से आरोपी हनुमान नट को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000