पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज चौकी प्राभारी समेत तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित... उत्तरप्रदेशबरेली एसएसपी की बड़ी कार्रवाई लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज महिला सिपाही समेत तीन निलंबित By Ramesh Tiwari Rajdar On May 6, 2023 839 उत्तर प्रदेश के बरेली में लगातार गैरहाजिरी और अनुशासनहीनता के मामले में दीवान और महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने निलंबित कर दिया। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। बता दें कि जिले में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और गैर हाजिर रहने वाले कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार की नियुक्ति रिजर्व पुलिस लाइन में है। 20 जनवरी 2023 से प्रस्तावित एक माह के प्रशिक्षण के लिए धर्मेंद्र को पुलिस लाइन मुरादाबाद रवाना किया गया था। उन्होंने न तो मुरादाबाद में आमद कराई, न ही बरेली लौटे। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। तैनात आरक्षी दीपक कुमार 20 सितंबर साल-2022 से तीन दिन की छुट्टी पर गए थे। इसके बाद से लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। महिला आरक्षी सरिता कुशवाह भी पुलिस लाइन में तैनात थीं। 11 दिसंबर साल-2022 को 30 दिन का अवकाश लेकर गई थीं। 10 जनवरी से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उनको भी निलंबित किया गया है। समाचार 839 Share