अमेरिका के टेक्सास शॉपिंग मॉल में गोलीबारी से 9 लोगो की हुई मौत पुलिस ने हमलावर को किया ढेर

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ताजा घटना टेक्सास की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई है, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत कई लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि टेक्सास के एलेन में एलेन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध शूटर को मार गिराया। एलेन पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि टेक्सास में एलेन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में एक बंदूकधारी की गोलीबारी में कम से कम नौ लोग मारे गए। वहीं सात लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया है कि मॉल में अब कोई खतरा नहीं है। एलेन पुलिस विभाग के अनुसार, अधिकारियों ने बंदूकधारी को मार गिराया है। एलेन पुलिस विभाग ने कहा कि कई सुरक्षा एजेंसियों की तत्वरित कार्रवाई ने बड़े खतरे को रोकने में मदद की।

अब कोई खतरा नहीं है। कॉलिन काउंटी के प्रमुख अधिकारी (शेरिफ) के कार्यालय ने गोलीबारी की घटना में सात लोगों के घायल होने की आशंका जताई है। एलेन पुलिस विभाग ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लोगों से क्षेत्र में जाने से बचने की सलाह दी है। शेरिफ कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मॉल में कुछ पीड़ित हैं। हालांकि, प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल उनकी स्थिति की जानकारी नहीं हैं। अमेरिकी सांसद कीथ सेल्फ ने कहा कि पुलिस ने मौके पर स्थिति को काबू कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि एक शूटर मार गिराया है और रिपोर्ट के अनुसार कई हताहत हैं। एक ट्वीट में, कीथ सेल्फ ने कहा कि आज एलेन प्रीमियम आउटलेट्स में हुई गोलीबारी की दुखद खबर से हम परेशान हो गए हैं। हमारी प्रार्थना पीड़ितों और उनके परिवारों प्रति संवेदना है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक विकट परिस्थिति है, लेकिन घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण है। एक शूटर समेत और कई लोग हताहत हुए हैं। पुलिस अधिकारी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता को घरों में रहने के लिए कहा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000