मुरैना हत्याकांड के मुख्य आरोपियों का एक शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोली

मुरैना पुलिस ने लेपा गांव में हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजीत को उसके भाई भूपेंद्र समेत एक शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. महुआ थाना इलाके के उसेद घाट के पास यह एनकाउंटर हुआ. इस मुठभेड़ में पुलिस की बंदूक से निकली गोली अजीत के पैर में जा लगी और भूपेंद्र के सिर में चोट आई है.दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दरअसल, 5 मई को लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.इस हत्याकांड का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें एक युवक एक-एक करके लोगों को गोली मारता नजर आ रहा था. इस युवक की पहचान अजीत सिंह तोमर के रूप में हुई. पुलिस ने इस मामले में पहले 9 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी और इसके बाद एक आरोपी का नाम और बढ़ गया था जिसके बाद इस मामले में कुल 10 आरोपी बन गए थे. अजीत सिंह तोमर इस गोलीकांड में मुख्य आरोपी था. पुलिस की तरफ से आरोपियों पर 30-30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अजीत सिंह महुआ इलाके के उसेद घाट से नदी किनारे होते हुए बाहर भागने की फिराक में है.  इसी सूचना पर पुलिस की टीम उसेद घाट इलाके में पहुंची. यहां उनका सामना अजीत और उसकी भाई भूपेंद्र से हो गया. पुलिस ने जब इन्हें सरेंडर के लिए कहा तो अजीत ने राइफल से पुलिस पर गोली चला दी.

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें से एक गोली अजीत के पैर में लगी. इसके बाद पुलिस ने अजीत और उसके भाई भूपेंद्र को पकड़ लिया. घायल आरोपी अजीत को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पकड़े गए दोनों ही आरोपियों पर 30-30 हजार रुपए का इनाम घोषित था. पुलिस अब तक इस हत्याकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. एसपी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि जल्दी बचे हुए आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी. एसपी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस को मुखबिरों के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई थी कि महुआ थाने के उसेद घाट पर आरोपियों का मूवमेंट है. दोनों नदी किनारे होते हुए बाहर निकलने की फिराक में थे. हम लोगों ने टीम लगाकर इन्हें घेरने का प्रयास किया और इनको सरेंडर करने के लिए कहा गया, लेकिन मुख्य आरोपी ने 315 बोर की राइफल से पुलिस पर फायर कर दिया. पुलिस ने जब उन पर जवाबी फायर किया तो मुख्य आरोपी के पैर में गोली जा लगी और वह घायल हो गया. सह आरोपी भूपेंद्र को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है. इनसे 315 बोर का हथियार भी बरामद कर लिया गया है.

इससे पहले बीते सोमवार को गोलीकांड मामले में फरार चल रहे ₹30000 के इनामी सोनू सिंह तोमर को पकड़ने में सफलता हासिल की थी. सोनू सिंह तोमर को मुरैना पुलिस ने जयपुर के पास सीकर जिले से पकड़ा था. सोनू को पकड़कर पुलिस मुरैना ले आई है. एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोनू सिंह तोमर से पूछताछ करके आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा. इसके बाद मुख्य आरोपियों अजीत सिंह तोमर और उसके भाई भूपेंद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया गया.  बता दें कि 5 मई को मुरैना के लेपा गांव में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद फरियादी पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी. बाद में एक नाम को एफआईआर में जोड़ा गया था. धीर सिंह और रज्जो देवी को पुलिस ने वारदात वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था. अन्य फरार सभी आरोपियों पर पहले 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था और फिर इनाम को बढ़ाकर 30-30 हजार रुपए कर दिया गया था. पुलिस ने रविवार के रोज तीसरी आरोपी पुष्पा देवी को भी गिरफ्तार कर लिया था. 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000