थाने के सामने बीच सड़क पर युवको की गुंडई, जमकर हुई मारपीट, एक-दूसरे पर बरसाए डंडे

उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर में थाने के सामने बीच सड़क पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे सड़क पर जाम लग गया। जाम में फंसी लाल नीली बत्ती की गाड़ी सायरन भी बजाती रही, लेकिन उपद्रवी भी बीच सड़क पर एक-दूसरे पर डंडे बरसाते रहे। राहगीरों ने बीच बचाव कराया। इसके बाद उपद्रवी वहां से भाग गए। करीब 15 मिनट तक सड़क पर मारपीट होती रही और शोर-शराबा भी होता रहा लेकिन थाने से कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना सोमवार देर शाम की बताई गई है। फरीदपुर थाने के सामने बीच सड़क पर कुछ युवक आपस में भिड़ गए।

देखते देखते उनमें मारपीट होने लगी। युवकों ने एक-दूसरे पर डंडे बरसाए। बीच सड़क पर करीब 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। मारपीट होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। थाने के सामने जाम लग गया। जाम में कई वाहन फंस गए। एक अधिकारी की गाड़ी भी फंसी गई थी। गाड़ी चालक सायरन बजाता रहा, लेकिन युवक काफी देर तक मारपीट करते रहे। राहगीरों ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे से बचाया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। थाने के सामने काफी देर तक हंगामा होता रहा, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी निकल कर घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। वहीं घटना के चलते 15 मिनट तक जाम लगा रहा। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000