परफ्यूम लगाने पर पति ने पत्नी के सीने में मारी गोली हालत गंभीर

मध्य प्रदेश। संजना संवरना हर महिला को पसंद होता है, लेकिन ग्वालियर में संजने संवरने के कारण एक महिला की जान पर बन आई। महिला सज संवरकर परफ्यूम लगाकर बाहर जाने के लिए तैयार क्या हुई उसके पति का पारा चढ़ गया। दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर इसी दौरान पति ने पत्नी को गोली मार दी और मौके से भाग निकला। महिला को खून से लथपथ हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है। शहर के गणेशपुरा (बिजौली) इलाके में रहने वाली नीलम जाटव उम्र-25 साल को पति महेन्द्र ने गोली मार दी। महेन्द्र गुंडा है और चार महीने पहले जेल से छूटा था। जेल से छूटने के बाद से वो ससुराल में ही रह रहा था। परिजन के मुताबिक दो दिन से महेन्द्र और नीलम के बीच कहासुनी हो रही थी।

नीलम के भाई के मुताबिक दोपहर के वक्त बाहर जाने के लिए बहन नीलम तैयार हुई और जैसे ही उसने इत्र (परफ्यूम) लगाया तो पति दिनेश भड़क गया और विवाद करने लगा। शोर सुनकर वो भागकर उनके कमरे में पहुंचा और समझाने की कोशिश की लेकिन जीजा महेन्द्र पूरी तैयारी से था। उसने कमर से तमंचा निकाल कर नीलम को गोली मार दी और भाग गया। गोली नीलम के सीने और हाथ में लगी थी उसे तुरंत परिवार के सदस्य मुरार अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां हालात बदतर मिले। उसे एंबुलेंस से अस्पताल के अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला। उसे पैदल ही चलकर कैजुल्टी में जाना पड़ा। यहां से उसे जेएएच रैफर कर दिया गया। एसडीओपी हिना खां ने बताया नीलम की हालत स्थिर है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000