हैवानियत की सारी हदें पार:5 साल की मासूम के साथ गैंगरेप के बाद मरा समझ मिट्टी में दबाया, हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी हदें पार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि मासूम के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। उसे मरा समझकर मिट्टी में दफनाकर भाग गए। घर से गायब हुई बच्ची की तलाश में पहुंचे परिजनों को बच्ची तालाब के पास लहूलुहान हालत में मिली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों की सूचना से एएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल‌ दहला देने वाली घटना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने अपनी 5 साल की बच्ची के साथ गांव के ही रहने वाले रिंकू, लवकुश और अमरीश पर बच्ची के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है। आरोपी बच्ची को घर से बहला-फुसलाकर उठा ले गए थे, जिसके बाद उन्होंने बच्ची के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद बच्ची को मृत समझकर एक तालाब के पास मिट्टी में दबा दिया था, लेकिन तलाश के बाद बच्ची का पता चल गया। बच्ची की ऐसी हालत देखकर कोहराम मच गया, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर एएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि 5 वर्षीय बच्ची की गायब होने की सूचना मंगलवार देर शाम रामनगर थाने पर प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस तत्काल हरकत में आई, पुलिस गांव पहुंची तो पता चला कि बच्ची दोपहर से ही पिता के पास नहीं है। उस बच्ची की उम्र का एक लड़का जिसने बताया कि बच्ची को उसका पिता रिंकू वर्मा लेकर गया है। इसके बाद रिंकू वर्मा की तलाश कर उससे पूछताछ की गई और उसके घर की तलाशी ली गई, जिस पर पता चला कि बच्ची को ले जाने में उसकी संलिप्तता है। जिस पर हमारी डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची। आरोपी से पूछताछ में उसने उस स्थान को दिखाया जहां पर उसने बच्ची को छोड़ा था। वहां तलाशी के बाद बच्ची बरामद हुई, जिसका मेडिकल करवाने के बाद, अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्यवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000