भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार क्रेटा कार ने पीछे से ट्रक में मारी टक्कर, चार लोगों की हुई मौत एक की हालत गंभीर

हरियाणा के एमपी एक्सप्रेस-वे पर बादली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी ने पीछे से ट्राले में टक्कर मार दी, जिसके कारण दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।

गुजरात नंबर की एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी जो कि बादली से बहादुरगढ़ की तरफ जा रही थी। वह सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से एक घायल को पीजीआइएमएस रोहतक रेफर किया गया है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मृतकों की पहचान प्रांचिल चौधरी, जगधीरा चौधरी, वकील चौधरी और भरत भाई चौधरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने फिलहाल चारों शवों को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ की मोर्चरी में रखवा दिया है। बता दें कि कुंडली-मानेसर एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग के कारण सड़क हादसे होते रहते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000