एससी से राहत के बाद अफजाल अंसारी ने चुनाव लड़ने की भरी हुंकार,कहा- मैं दूसरी मिट्टी का बना हूं

गाजीपुर। सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी का पहला बयान सामने आया है। अफजाल ने कहा कि 2019 के बाद एक दिन भी सरकार ने चैन की रोटी खाने नहीं दी। जनता का अभूतपूर्व समर्थन और ऊपर वाले की कृपा है कि मैं जीवित हूं। मेरी जगह कोई दूसरा होता तो हतोत्साहित होकर प्राण त्याग देता। मैं दूसरी मिट्टी का बना हूं। अत्याचार और जुल्म के बल पर मुझे हराया नहीं जा सकता। अब मैं चुनाव लड़ने के योग्य हो चुका हूं और चुनाव लड़ने की इच्छा भी है।

मनोज सिन्हा से मुकाबला हुआ तो गणना कराने तक नहीं आयेंगे…

अफजाल अंसारी ने कहा कि मैं 10 चुनाव लड़ चुका हूं। 2004 में समाजवादी पार्टी से और 2019 में सपा-बसपा गठबंधन से चुनाव लड़ चुका हूं।अगर आमने-सामने मनोज सिन्हा से लड़ाई हुई तो वो मतगणना कराने तक नहीं आयेंगे। अफजाल ने कहा कि 2019 के बाद चुनाव के बाद जो घटनाक्रम है, जनता सब देख रही है। मेरा हौसला तोड़ने के लिए मुझे हर तरह से बर्बाद किया गया। मेरी खड़ी फसलों को बर्बाद किया गया। परिवार के सदस्यों को झूठे मुकदमे में फंसाया गया। हमारे विरुद्ध एक ऐसा मुकदमा लगाया गया, जिसमें मूल मुकदमे में मुझे बरी कर दिया गया था और गैंगेस्टर मामले में सजा दी गई।

मेरी 4 साल की सजा एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा…

अफजाल अंसारी ने कहा कि मेरे 4 साल की सजा का फैसला एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा था। वो अंतिम सत्य नहीं था। सजा हुई, मैं जेल गया और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया और चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य घोषित कर दिया गया। अफजाल ने कहा कि जब हम अपील करने गए तो उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मुझे जमानत दे दी।

सुप्रीम कोर्ट से राहत पर बोले अफजाल अंसारी…

अफजाल अंसारी ने कहा कि उच्च न्यायालय ने सजा निलंबित नहीं की तो उसकी अपील में हम सर्वोच्च न्यायालय ग‌ए। सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ शर्तों के साथ सजा के आदेश को निलंबित कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश में स्पष्ट लिखा है कि अब मैं चुनाव लड़ने के अयोग्य नहीं हूं। अफजाल ने कहा कि 11 जनवरी को लोकसभा के स्पीकर ने अधिसूचना जारी करके अब मेरी संसद सदस्यता सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार शर्तों के साथ बहाल कर दी है। अब मैं चुनाव लड़ने के योग्य हूं। शर्तों के अनुसार मैं सदन की डिबेट में शमिल होकर मतदान नहीं कर सकता।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000