दरिंदगी की सारी हदें पार, बारात देखने गई युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, विरोध करने पर हत्या कर तेजाब से जलाया चेहरा

गोपालगंज। बिहार को गोपालगंज से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां, घर से बारात देखने गई एक युवती का बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद बदमाशों ने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हद तो तब हो गई जब दरिंदो ने युवती की पहचान मिटाने के लिए उसके शव को तेजाब से जला दिया। घटना भोरे थाना इलाके के लखराव बाग की है।

बारात देखने गई थी युवती…

परिजनों के मुताबिक बताया जाता है कि बीते 23 मई की रात भोरे थाना इलाके के जानकी नगर गांव में बारात आई थी। जिस बारात में शामिल होने के लिए सुनील यादव की बेटी अपने घर से गई थी। घर के पड़ोस में शादी समारोह होने के कारण परिजन भी शादी में शरिक थे। इसी बीच देर रात 11 बजे के आसपास दो बाइक पर तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने युवती को अगवा कर लिया।

इधर परिजन घटना से अनजान रहे. सुबह हुई तो परिजनों ने किशोरी का खोजबीन शुरू की। पूरे दिन खोज बिन करने के बाद जब युवती का कहीं कुछ पता नहीं चला तो, परिजनो ने भोरे थाने में इसकी तहरीर दी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद जब तक पुलिस युवती को बरामद करती। तब तक बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को लखराव बाग स्थित शिव मंदिर के पोखर में फेंक दिया।

माले नेता ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी…

हालांकि इस पूरे मामले में भोरे पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। वही इधर शव मिलने के बाद परिजन स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। नाराज लोगों ने भोरे मीरगंज पथ को कुछ देर के लिए बाधित किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय का भरोसा देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेजा। वही इस घटना पर माले नेता जितेंद्र पासवान ने भी कड़ी प्रक्रिया दी है। उन्होंने साफ-साफ प्रशासन को चेतावनी होते हुए कहा है कि अगर युवती के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो हम प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000