मौत की पुष्‍ट‍ि करने को 2 बार गीता पर चढ़ाई थी कार, हत्‍या के बाद आराम करने होटल गया था ल‍िवइन पार्टनर

लखनऊ। वृंदावन कॉलोनी में वकील गिरिजा शंकर ने लिवइन पार्टनर गीता शर्मा की हत्या करने के बाद सफारी को बनने के लिए दिया था। इसके बाद होटल में आराम करने गया था। यह जानकारी रविवार को एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार सिंह ने दी। 

जांच के बाद आरोपित वकील गिरिजा शंकर को पुल‍िस द्वारा जेल भेज दिया गया है। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपित गिरिजा शंकर रायबरेली के अकबरपुर कछवाहा का रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि गुरुवार को वह काफी देर तक गाड़ी से युवती को घुमाता रहा फिर देर रात डिफेंस एक्सपो ग्राउंड के पास ले जाकर गाड़ी से नीचे उतार दिया।

शादी का बना रही थी दबाव…

युवती जब तक कुछ समझ पाती तब तक उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। मौत की पुष्टि के लिए उस पर दोबारा गाड़ी चढ़ा दी। इसके बाद रायबरेली जाकर होटल में आराम किया। उसने बताया कि गीता उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। रुपयों की भी मांग करती थी।

अवैध संबंध का था शक…

इसके साथ ही ग‍िर‍िजा शंकर ने बताया क‍ि युवती पर अवैध संबंधों का शक भी था। वहीं, इस मामले में एडीसीपी ने बताया कि गीता की मौत की सूचना भी गिरिजा शंकर ने ही दी थी।

दूसरी कार से लखनऊ लौटने पर हुआ शक…

गीता के भाई लालचंद ने बताया कि गिरिजा शंकर ने सफारी को बनने के लिए गैराज में छोड़ दिया था। गीता की मौत के बाद वह सभी को स्कॉर्पियो से लेकर लखनऊ आया। उसके ऐसा करने पर संदेह गहरा गया कि वह अपनी सफारी से उन्हें लेकर क्यों नहीं आया। इसी कड़ी को लेकर पुलिस ने भी पड़ताल शुरू कर दी थी। पुल‍िस की जांच पड़ताल में सामने आया कि सफारी से गीता को रौंदने के बाद वह गाड़ी को गैराज बनने के लिए छोड़ आया था। इसके बाद उसने दूसरी गाड़ी का इस्‍तेमाल क‍िया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000