पटना में स्वर्ण व्यवसायी का भांजा अचानक हुआ गायब; बाइक, हेलमेट, बैग सड़क किनारे से बरामद

स्वर्ण व्यवसायी सत्यप्रकाश ने बताया कि उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं थी, लेकिन अचानक रहस्यमय तरीके से गायब होने पर परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं। बिहटा पुलिस ने बताया कि गायब हुए युवक के परिवार वालों ने थाने में लिखित सूचना दी है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैनाठी गांव का निवासी और मनेर स्वर्ण व्यवसायी सत्यप्रकाश स्वर्णकार का भांजा अचानक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है।

गायब हुए युवक की बाइक, हेलमेट, बैग और टिफिन विशंभरपुर फोरलेन सड़क किनारे बुढ़िया माई मंदिर के पास लावारिस हालत में मिले हैं। स्वर्ण व्यवसायी के भांजे के अचानक गायब होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में स्वर्ण व्यवसायी और गायब हुए युवक के परिजनों ने थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से गुहार लगाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। इस मामले को लेकर मनेर स्थित स्वर्ण व्यवसायी तथा युवक का पूरा परिवार दहशत में है। गायब हुए युवक की पहचान 25 वर्षीय अभिषेक सोनी के रूप में हुई है।

अभिषेक सुबह हर दिन की तरह काम पर निकला था

परिजनों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि अभिषेक सुबह हर दिन की तरह काम पर निकला था। वह एयरफोर्स स्टेशन बिहटा के मोटर पंप में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, उसी दिन अभिषेक से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उसने कहा था कि वह 15–20 मिनट में घर पहुंच जाएगा। लेकिन उसके बाद न तो वह घर लौटा और न ही उसका कोई सुराग मिला। देर रात तक इंतज़ार और खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला, तो थाने में सूचना दी गई।

गांव में मामले को लेकर भय और चिंता का माहौल है

घटना को लेकर पिता भगवान गुप्ता ने आशंका जताई है कि उनके पुत्र के साथ अनहोनी हो सकती है। उन्होंने बताया कि अभिषेक रोज़ाना बाइक से काम पर जाता था और वापस लौट आता था, लेकिन उस दिन देर रात तक न आने और फोन बंद हो जाने के बाद चिंता बढ़ गई। साथ ही बताया गया कि उसका लावारिस हालत में बाइक, हेलमेट, बैग और टिफिन बिहटा के विशंभरपुर गांव के पास से बरामद की गई है।फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों और गांव में मामले को लेकर भय और चिंता का माहौल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000