बिहार कबाड़ी बाजार में कोठे पर छापा: महिलाएं, किशोरियां और बच्चे मिले, पुलिस चौकी के नजदीक ही चल रही थी जिस्मफरोशी By Khulasa India News Desk Last updated Sep 12, 2025 71 मेरठ में कबाड़ी बाजार में फिर से सक्रिय हुए देह व्यापार के ठिकानों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली और मेरठ पुलिस की संयुक्त टीम ने यहां एक कोठे पर छापा मारा। छापे में 21 महिलाएं और किशोरियां मिलीं। इनमें कई महिलाएं राजस्थान, दार्जिलिंग और नेपाल की रहने वाली हैं।कार्रवाई के दौरान पांच युवक गिरफ्तार किए गए, जिन पर आरोप है कि वे ग्राहकों को बुलाने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि महिलाओं में चार कोठा संचालिकाओं और पांच अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी है। समाचार 71 Share