सरकार का एक्शन, दिनदहाड़े युवती की हत्या के बाद शाम होते ही हत्यारे के मकान पर चला बुलडोजर

मध्य प्रदेश के धार में दिनदहाड़े गोली मारकर पूजा नामक युवती की हत्या कर दी गई। इसके बाद फरार आरोपी दीपक राठौड़  पर तत्काल 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। इतना ही नहीं शाम होते होते आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया। दरअसल, धार शहर में बुधवार सुबह एक पूजा नामक युवती की बसंत विहार कॉलोनी में पिस्टल से ताबड़तोड़ फायर कर सनसनीखेज हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे धार शहर में सनसनी फैल गई। इसके बाद तत्काल पुलिस एक्शन में आई और जांच शुरू की। इसमें दीपक राठौड़ नामक व्यक्ति का नाम आया, जहां युवती के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज है। उसी मामले में उसका न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज होना था। इसके पहले ही युवती को मौत के घाट उतार दिया गया। पूरी इस घटना का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि युवती की हत्या करने वाला दीपक राठौड़ है, जो घटना के बाद से फरार है।

उस पर एसपी मनोज कुमार सिंह 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। घटना के बाद से ही आरोपी दीपक राठौड़ का परिवार भी अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम दीपाश्री गुप्ता ने नगर पालिका अमले के साथ आरोपी का घर, जो शासकीय भूमि पर बनाया गया था, उस पर बुलडोजर चला कर घर को जमींदोज कर दिया है। एसडीएम दीपाश्री गुप्ता ने बताया की आरोपी दीपक राठौड़ का मकान शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था। इस पर कार्रवाई कर बुलडोजर से अवैध मकान को जमींदोज कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं, पुलिस जल्द से जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000