जली हुई गाड़ियों की (फाइल फोटो) राजस्थान भीषण सड़क हादसा; कंटेनर व ट्रेलर की बीच भिड़ंत के बाद आग के गोले में बदली गाड़ियां, जिंदा जलने से 2 लोगों की हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated Dec 17, 2024 184 नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर बाराणी गांव के पास मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक कंटेनर व ट्रेलर की बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। मृतकों की पहचान के प्रयास… आमने-सामने की टक्कर व आग लगने से वाहन में सवार चालक व खलासी फंस गए और जिंदा जल गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर नागौर की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग में जिंदा जलने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं हादसे के बाद हाइवे पर जाम भी लग गया। जिसे पुलिस ने खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना 184 Share