प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर पत्नी की बटखरे से हत्या की, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के लखनडीहरा गांव में रविवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा, तो गुस्से में अपना आपा खो बैठा। नतीजा यह हुआ कि उसने मौके पर ही पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के लिए उसने बटखरा (वजन तौलने का लोहे का बाट) का इस्तेमाल किया।

आशिक संग मिली आपत्तिजनक अवस्था में…

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब दस बजे की है। लखनडीहरा गांव निवासी सुनील साह, पारस साह का पुत्र है। देर रात सुनील घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को गांव के ही मैना पासवान पिता सुदर्शन पासवान के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह दृश्य देख सुनील अपना आपा खो बैठा और गुस्से में बेकाबू हो गया। इसके बाद तीनों के बीच कहासुनी से मामला पहले तू-तू मैं-मैं और फिर हाथापाई तक पहुंच गया। इसी बीच प्रेमी मैना पासवान किसी तरह मौके से भाग गया, लेकिन पत्नी सुनील साह के क्रोध का शिकार बन गई। गुस्से में उसने पास में रखे बटखरे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रेमी भी हुआ हमले में घायल…

बताया जा रहा है कि भागने से पहले प्रेमी मैना पासवान के सिर में भी गंभीर चोट लगी है। हालांकि वह घटनास्थल से फरार हो गया, लेकिन चोटिल अवस्था में होने के कारण पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां से हत्या में प्रयुक्त बटखरा बरामद किया गया और आरोपी सुनील साह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने खुद ही थाने को फोन कर सूचना दी थी।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग…

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी की पत्नी और मैना पासवान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी गांव में पहले से थी। हालांकि इस संबंध को लेकर आरोपी पति और पत्नी के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे।

प्रेम प्रसंग के कारण की गई हत्या…

घटना को लेकर बक्सर एसपी शुभम आर्य ने पुष्टि कर बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के कारण हत्या का लग रहा है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में आतंक और चर्चा का माहौल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000