दो दिन पहले नाबालिग किशोरी की हत्या कर फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही थी पुलिस, जंगल में मिली लाश

जबलपुर। शहर में चरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलम गांव में बीते दो दिन पहले ईशु पटेल ने अपने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। जहां आज पुलिस के सामने हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई। जिसने पुलिस को भी सोचने के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल, जबलपुर पुलिस को सूचना लगी की फरार आरोपी ईशु पटेल की लाश पिपरिया टोला के जंगल से लगे नाले के पास पड़ी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मर्ग कायम किया। वहीं, पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को जांच में लिया है।

चरवाहे से आरोपी ने मांगा था पीने का पानी…

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी सोनाली दुबे ने बताया कि किशोरी की हत्या करने के बाद आरोपी ईशु जंगल की ओर भाग गया था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। वहीं, बकरी चराने वाले गांव के व्यक्ति को ईशु दिखा था। जहां ईशु पटेल के द्वारा उससे पीने के लिए पानी मांगा था।

जंगल के नाले में मिला आरोपी का शव…

वहीं, जानकारी लगने के बाद जब आज आरोपी के छुपे होने की जगह की सर्चिंग की गई। तभी वहां फरार आरोपी ईशु पटेल का शव नाले के पास पड़ा हुआ था। वहीं, उसकी जेब से एक सल्फास की सीसी भी बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी की मौत किन कारणों से हुई इसकी जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000