विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

जिम मालिक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश

तरनतारन के गांव घरियाला में सोमवार रात को जिम मालिक रणजीत सिंह की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्या मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिल कर की थी। पुलिस ने रणजीत की पत्नी बलजीत कौर को गिरफ्तार कर उसके प्रेमी महावीर सिंह और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। तरनतारन के थाना सदर पट्टी के अंतर्गत आते गांव घरियाला में सोमवार देर रात एक जिम मालिक रणजीत सिंह की दो अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। रणजीत सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव घरियाला करीब आठ साल तक विदेश में नौकरी करने के बाद सात माह पहले ही गांव लौटा था और जिम चलाता था। जब रणजीत को गोली मारी गई तब वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ कमरे में सो रहा था।

अब पुलिस की जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल, रणजीत की पत्नी का अफेयर चल रहा था। इससे अनजान रणजीत सिंह ने 8 साल तक विदेश में पैसा कमाकर गांव में नया जिम खोला था। अपने देश में ही मेहनत कर जिंदगी गुजारने का सपना लेकर 38 वर्षीय रणजीत 7 महीने पहले विदेश से लौटा था।  सोमवार रात डेढ़ बजे पत्नी के प्रेमी महावीर सिंह ने घर में घुसकर रणजीत सिंह पर चार फायर किए। छाती और गले में गोली लगने से रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रणजीत की पत्नी बलजीत कौर को गिरफ्तार कर महावीर सिंह और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।

नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला     |     शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बॉर्डर पर तैनात था तो दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ पाए, पटवारी बनते ही बेटे को माफिया ने मार डाला, कहते हुए बिलख पड़े पिता     |     प्रतापगढ़ पृथ्वीगंज चौकी के सिपाही मनीष गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर दी जान     |     जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत,बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार     |     16 दिन बाद उत्तरकाशी से आई अच्छी खबर,चमक उठी मां की आंखें,बेटे के घर आने का इंतजार     |     बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला:लारेब हाशमी के घर पर चल सकता है बुलडोजर,जल्द जारी कर सकता है पीडीए नोटिस     |     बरेली में पांच महीने में नौ महिलाओं की हत्या,हत्या करने का तरीका सेम,साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा है हत्याएं     |     इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा     |     खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000