अवैध सम्बन्ध के शक में पति ने पत्नी और दो बच्चे की हत्या कर खुद रेलवे ट्रैक पर जाकर की आत्महत्या

सतना। शहर के बीचों बीच नजीराबाद में एक मकान में 3 लोगों के शव मिले हैं। जिसमें एक महिला और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। वहीं महिला के पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। लोगों का कहना था कि व्यक्ति ने महिला सहित दोनों बच्चों की निर्गम हत्या करने के बाद उसने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस जुट गई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला की महिला का किसी के साथ अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी पति को लग गई थी। पति ने आहत होकर महिला की हत्या कर दी। साथी बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

महिला और दो बच्चों के शरीर पर हमले के निशाना…

सतना शहर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नजीबाबाद में एक मकान के अंदर खून से लथपथ 1 महिला और 2 मासूम बच्चे के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान संगीता चौधरी और उसके दो मासूम बच्चे ऋषभ 8 वर्ष व निखिल चौधरी 6 वर्ष के रूप में हुई है। महिला और दोनों मासूमों की हत्या गले और सिर में धारदार हथियार हमला कर की गई है। वहीं दूसरी ओर महिला के पति राकेश चौधरी का शव कोतवाली थाना क्षेत्र के तिघरा रेलवे ट्रैक पर मिला है।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम सबूत जुटाने मे जुटी…

पति का शव रेलवे ट्रैक पर और मकान के अंदर पत्नी और दोनों मासूम बच्चे का शव मिलने से हत्या की गुत्थी उलझ गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार मजदूरी का काम करता था। मृतक परिवार तिघरा ग्राम का रहने वाला बताए जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित पूरा दलबल पहुंच गया। मामला संदिग्ध होने पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है और मृतकों के परिजन से पूछताछ कर रही है।

कमरे में महिला और दो बच्चों के खून से लथपथ शव दिखे…

जिस घर में महिला और मासूम बच्चों का शव मिला है वह घर चंदा प्रजापति नामक महिला का है। राकेश चौधरी मंगलवार की सुबह उनके घर में रहने आया था और आज उसी कमरे के अंदर पत्नी सहित दोनों बच्चों का शव घर के अंदर मिला। जब घटना की जानकारी लगी तो चंदा प्रजापति सुबह उठकर अपने घर में बंधी गाय को बाहर निकाला तब राकेश चौधरी का कमरा बंद था, लेकिन जब 2 घंटे बाद फिर वापस आकर देखा तो उसका कमरा बंद था।

हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

मकान मालिक चंदा ने जब देर तक राकेश का गेट बंद देखा तो उसे शंका हुई, तब उसने राकेश के कमरे के दरवाजा खटखटाया तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और दरवाजे के गेट पर ही खून से लथपथ महिला का शव पड़ा हुआ था। जिसे देख मकान मालकिन के होश उड़ गए और उसने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000