देश का पहला बच्चों के कैंसर का अस्पताल पटना में होगा तैयार, CM नीतीश ने किया शिलान्यास

बिहार की राजधानी पटना में देश का पहला कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए समर्पित अस्पताल बनकर तैयार हो रहा है। यह अस्पताल महावीर मंदिर न्यास के तहत फुलवारीशरीफ में महावीर कैंसर संस्थान और एम्स पटना के बीच स्थित है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (12 दिसंबर) को इस अत्याधुनिक अस्पताल की आधारशिला रखी।

कैंसर अस्पताल की खासियत…

अस्पताल के संस्थापक और महावीर मंदिर न्यास के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल ने जानकारी दी कि यह अस्पताल 100 बेड्स का होगा और बच्चों का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। यह अपने प्रकार का देश का पहला ऐसा अस्पताल है, जो कैंसर पीड़ित बच्चों को समर्पित होगा।

प्रेरणा और इतिहास…

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया, ”नवंबर 2005 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने बच्चों के लिए एक विशेष अस्पताल की कल्पना की थी। तब से महावीर कैंसर संस्थान में बच्चों के लिए वार्ड संचालित हो रहा है, लेकिन अब एक पूर्ण अस्पताल बनाने की दिशा में यह पहल की गई है।

अस्पताल का निर्माण और संचालन…

पटना में बन रहे बच्चों के लिए पहले कैंसर अस्पताल की बिल्डिंग छह मंज़िला होगी, जिसे पूरा होने में दो साल लगने की संभावना है। हालांकि, अगले साल तक इलाज शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

किशोर कुणाल ने कैंसर की समस्या पर जताई चिंता…

आचार्य किशोर कुणाल ने कहा, ”बच्चों में कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो बेहद चिंताजनक है। इस अस्पताल के माध्यम से उन परिवारों को राहत दी जाएगी, जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।

सर्वधर्म समभाव का प्रतीक…

महावीर कैंसर संस्थान की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के आचार्यों ने शिरकत की, जो सर्वधर्म समभाव की परंपरा को दर्शाता है। यह अस्पताल महावीर मंदिर न्यास की सेवा भावना का एक और उत्कृष्ट उदाहरण है, जो समाज के वंचित वर्गों के लिए समर्पित है। इसके उद्घाटन से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज की उम्मीदें बढ़ेंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000